बीकानेर ‘Hour for Nation’ का संकल्प, वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण संपन्न

Hour for Nation' का संकल्प, वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 मार्च 2026। शहर के वृद्धजन भ्रमण पथ स्थित उद्यान क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ‘Hour for Nation’ टीम का सेवा अनुष्ठान रविवार को भी अनवरत जारी रहा। पिछले सप्ताह शुरू किए गए वृहद स्वच्छता अभियान के शेष कार्यों को आज टीम के स्वयंसेवकों ने पूरी तन्मयता के साथ पूर्ण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कचरा मुक्त हुआ उद्यान परिसर
अभियान के दौरान उद्यान क्षेत्र से भारी मात्रा में प्लास्टिक, सूखा कचरा और अन्य अवांछित सामग्री को एकत्रित किया गया। एकत्रित किए गए कचरे को ट्रॉली में भरकर नगर निगम के डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। लगातार चल रहे इन प्रयासों का परिणाम है कि अब यह सार्वजनिक स्थल नियमित रूप से स्वच्छ और नागरिकों के उपयोग के लिए बेहतर स्वरूप में नजर आने लगा है। स्थानीय निवासियों ने टीम के इस निस्वार्थ सेवा कार्य की खुले मन से सराहना की है।

pop ronak

सप्ताह में कुछ समय राष्ट्र के नाम
वर्ष 2016 में शुरू हुई ‘Hour for Nation’ पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सप्ताह में कम से कम एक घंटा राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। संस्था का मूल मंत्र “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” है। इसी कड़ी में प्रत्येक रविवार को टीम के सदस्य शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए श्रमदान करते हैं।

इन स्वयंसेवकों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
आज के अभियान में सुशील यादव, भवानी सिंह राजपुरोहित, बसंत, गुरमोहन सेठी, डॉ. फारूक, रमेश उपाध्याय, डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी, अरुण चम, हरीश चारण, इन्द्र सिंह, भूपेंद्र खत्री, सीए सुधीश शर्मा, माणक व्यास, गजेंद्र सरीन, मोहम्मद हसन, महेंद्र तिवाड़ी, सुरभि शर्मा, सीए वसीम रज़ा, कपिला शर्मा, दीपा सिंह और पुरुषोत्तम शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने पसीना बहाया। अभियान के समापन पर सभी ने भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *