भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल की तैयारी तेज; जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने घोषित की जिला टोली

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने घोषित की जिला टोली
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 29 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी के आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस को भव्य और संगठनात्मक उत्सव के रूप में मनाने के लिए भाजपा बीकानेर शहर ने कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में इस विशेष अवसर के सफल क्रियान्वयन हेतु एक जिला स्तरीय टोली (टीम) का गठन किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठनात्मक गौरव और संकल्प का प्रतीक
टोली की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दिन को केवल एक कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा।

pop ronak

इन्हें सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
संयोजक: सरिता नाहटा (जिला उपाध्यक्ष), सह-संयोजक: मोतीलाल हर्ष (जिला उपाध्यक्ष), सह-संयोजक: रघुवीर प्रजापत (कार्यालय सह-प्रभारी), सह-संयोजक: दुष्यंत सिंह तंवर (जिला प्रवक्ता)

यह टीम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, ध्वजारोहण और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें क्रियान्वित करेगी। कार्यकर्ताओं में इस विशेष दिन को लेकर अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *