बीकानेर में 1 अप्रैल से बदल जाएगा अस्पतालों का समय; अब सुबह 8 बजे से परामर्श दे सकेंगे चिकित्सक
बीकानेर में 1 अप्रैल से बदल जाएगा अस्पतालों का समय; अब सुबह 8 बजे से परामर्श दे सकेंगे चिकित्सक



बीकानेर, 31 मार्च 2026। भीषण गर्मी के आगामी सीजन को देखते हुए बीकानेर के राजकीय चिकित्सालयों के आउटडोर (OPD) समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (SPMC) के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल से नया समय प्रभावी होगा।


प्रमुख अस्पतालों का नया समय (1 अप्रैल से 30 सितंबर तक)
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल सहित सभी संबद्ध अस्पतालों में ओपीडी का समय अब सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से निम्नलिखित अस्पतालों पर लागू होगा।
पीबीएम हॉस्पिटल (PBM),सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB), राजकीय जिला अस्पताल (जिला चिकित्सालय), गंगाशहर सेटेलाइट हॉस्पिटल


नॉन-क्लिनिकल विभाग और अवकाश का समय
आदेश के अनुसार, मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित समस्त नॉन-क्लिनिकल विभागों का कार्य समय भी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ही रहेगा। वहीं, रविवार तथा अन्य राजपत्रित अवकाशों (Gazetted Holidays) के दिन मरीजों के लिए आउटडोर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आमजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे 1 अप्रैल से नए समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्रीष्मकालीन समय सारणी 30 सितंबर 2026 तक यथावत रहेगी।
