पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या; शव खेत में फेंक थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या; शव खेत में फेंक थाने पहुंचकर किया सरेंडर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर (खाजूवाला), 2 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह रही कि हत्या के महज दो घंटे बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खेत में मिला शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के 9 DWD गांव की है। दोपहर करीब 1:15 बजे आरोपी हरप्रीत सिंह (25), निवासी 8 DWM (थाना दंतौर) ने अपनी पत्नी जसवीर कौर (35) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को वन विभाग की जमीन पर एक खेत में फेंक दिया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

थाने पहुंचकर आरोपी ने जब पुलिस को बताया कि “मैंने पत्नी को मार दिया है और उसका शव खेत में पड़ा है,” तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

अधिकारी बैठक छोड़ मौके पर पहुंचे
वारदात के समय खाजूवाला डीएसपी अमरजीत चावला और थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत बीकानेर शहर में पुलिस महानिदेशक (DGP) की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद थे। हत्या और सरेंडर की सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी बैठक बीच में छोड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

हत्या का कारण: आपसी विवाद
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के आवेश में आकर हरप्रीत ने जसवीर कौर की गला दबाकर जान ले ली। हालांकि, झगड़े की असल वजह क्या थी, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस के अनुसार, फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *