पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग को मिली 4 नेबुलाइजर मशीनें

पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग को मिली 4 नेबुलाइजर मशीनें
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • दिवंगत देवाराम जयपाल की स्मृति में परिजनों ने पेश की सेवा की मिसाल

बीकानेर। 3 अप्रैल, 2026 .मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार की एक अनुपम मिसाल पेश करते हुए स्वर्गीय देवाराम जयपाल की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग में मरीजों की सुविधा हेतु 4 नेबुलाइजर मशीनें भेंट कीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प
इस भावुक और सेवाभावी अवसर पर स्व. देवाराम जयपाल की धर्मपत्नी राधा देवी जयपाल ने मशीनें सुपुर्द करते हुए कहा कि मानवता की निस्वार्थ सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। उन्होंने अपने पति की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

pop ronak

पे बैक टू सोसाइटी’ का संदेश
परिवार के सदस्य अशोक जयपाल ने इस पहल के पीछे की भावना स्पष्ट करते हुए ‘पे बैक टू सोसाइटी’ (समाज को लौटाने) के विचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पिताजी की स्मृति में मरीजों की सेवा के लिए यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी समझने लगे, तो समाज में एक सकारात्मक और बड़ा परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा।”

चिकित्सकों ने की पहल की सराहना
मशीनें भेंट किए जाने के दौरान श्वसन रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सौगत, डॉ. हरीश, डॉ. मोहित, डॉ. राजलक्ष्मी सहित श्रीमती शबन्ना और गजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित चिकित्सा टीम ने जयपाल परिवार की इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मशीनों से सांस के रोगियों को तत्काल राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। अंत में सभी ने स्व. देवाराम जयपाल को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।