पलाना-उदयरामसर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 11 यात्री घायल

ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर। 7 अप्रैल। बीकानेर के पलाना-उदयरामसर मार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रोले ने सामने से आ रही निजी बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में बस सवार 25 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भादू पेट्रोल पंप के पास रात 2 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे भादू पेट्रोल पंप के पास हुआ। बस शाम को जोधपुर से संगरिया के लिए रवाना हुई थी। पलाना-उदयरामसर मार्ग पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रोले ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री लहूलुहान हालत में अंदर ही फंस गए।

pop ronak

बस ड्राइवर की हालत नाजुक, जयपुर रेफर
घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। बस चालक भगवानाराम की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जयपुर रेफर किया गया है। अन्य 11 गंभीर घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है, जबकि मामूली चोटिल यात्रियों को मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इंफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित भी चोटिल
हादसे में बीकानेर की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित और उनकी बहन भी घायल हुई हैं। गनीमत रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें उपचार दिया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सेवादारों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। राहत कार्य में टीम की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

sesumo school
sjps