पीबीएम अस्पताल के ओपीडी में अचानक लगी आग

पीबीएम अस्पताल के ओपीडी में अचानक लगी आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,11 अप्रैल। बीकानेर के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, पीबीएम अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने धुआं देख लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

pop ronak

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को अस्पताल के ओपीडी संख्या 16 से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक आसपास के लोग और अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंचे, आग कमरे के अंदर फैल चुकी थी। गेट खोलने पर चारों ओर घना धुआं छाया हुआ था और लपटें उठ रही थीं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, समय रहते पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही अस्पताल के सतर्क कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को सूचित किया और खुद ही आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पीबीएम पुलिस चौकी के जवानों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

बड़ा नुकसान नहीं, सुरक्षा पर सवाल

शाम का समय होने के कारण ओपीडी क्षेत्र में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ नहीं थी, जिससे किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, कमरे में रखा कुछ महत्वपूर्ण सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की पुरानी विद्युत लाइनों और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब आग लगने के पुख्ता कारणों की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *