अजमेर में सेवानिवृत्त बैंकर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, बीकानेर के आर.के. शर्मा बने राजस्थान इकाई के महासचिव

अजमेर में सेवानिवृत्त बैंकर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, बीकानेर के आर.के. शर्मा बने राजस्थान इकाई के महासचिव
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/अजमेर,13 अप्रैल। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक अजमेर के होटल स्टार इन में आर.एल. राव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और आगामी कार्ययोजना के लिए सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पेंशन अपडेशन और कानूनी मुद्दों पर चर्चा

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

महासचिव एन.एल. पंचारिया (बीकानेर) ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन अपडेशन, न्यायालयों में लंबे समय से लंबित प्रकरण और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं में सुधार रहा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन से मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

राजस्थान स्टेट यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक के दौरान संगठन की राजस्थान राज्य इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें बीकानेर के पदाधिकारियों का दबदबा रहा।
अध्यक्ष: गोपाल सिंह चौधरी (जोधपुर), महासचिव: आर.के. शर्मा (बीकानेर), कोषाध्यक्ष: के.एन. जोशी (बीकानेर), विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की भागीदारी

समारोह में सी.एल. जांगिड़, सूरज नारायण लखोटिया, राजेश त्यागी और विजय वासुदेव ने अपने विचार रखे। बीकानेर से भूदेव शर्मा, आर.के. शर्मा और सैयद मुश्ताक अली ने प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा ब्यावर के बीरम लाल पालोटिया, जोधपुर के डी.के. परियानी और ए.के. पुंगलिया सहित अजमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वे सेवानिवृत्त बैंकर्स के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष को और तेज करेंगे।

adv change on 24 oct 2026