अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का किया दौरा

उर्वरक वितरण व कृषि अभियानों की समीक्षा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • उर्वरक वितरण व कृषि अभियानों की समीक्षा

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर,14 अप्रैल। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) विस्तार श्री टी.के. जोशी ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सघन दौरा कर कृषि आदान व्यवस्थाओं और विभागीय अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य खरीफ सीजन से पूर्व उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उर्वरक स्टॉक का भौतिक सत्यापन और निर्देश

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

दौरे के दौरान श्री जोशी ने क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक आदान विक्रेताओं के परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पीओएस (POS) मशीन में दर्ज डेटा और गोदामों में उपलब्ध भौतिक स्टॉक का मिलान कर यूरिया की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विक्रेता विभागीय दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को सुगमता से खाद मिल सके।

विभागीय अभियानों की समीक्षा

निरीक्षण के पश्चात सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री जोशी ने महत्वपूर्ण कृषि अभियानों की समीक्षा की:

धरती माता बचाओ अभियान: मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

आपणो खेत, आपणी खाद: जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने वाले इस अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई।

ग्राम-2026: आगामी मई माह में आयोजित होने वाले ‘ग्राम-2026’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में खरीफ सीजन के लिए उर्वरक प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सहायक निदेशक कृषि श्री रघुवीर दयाल सुथार, कृषि अधिकारी श्री कन्हैयालाल सरस्वा, डॉ. महेंद्र प्रताप, श्री मेघराज बंजारा सहित सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ और अनिल कुमार उपस्थित रहे। अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

adv change on 24 oct 2026