नोखा में एनएफएसए लाभार्थियों से संवाद और जनसुनवाई बुधवार को

ब्रह्माकुमारियों ने बांधा स्नेह व आत्मीयता का प्रतीक रक्षा का सूत्र, सार्दुलगंज केंद्र में धूमधाम से मना रक्षाबंधन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मंत्री सुमित गोदारा करेंगे समस्याओं का निस्तारण

बीकानेर ,14 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा की विशेष पहल पर बुधवार, 15 अप्रैल को नोखा नगरपालिका परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ को धरातल पर परखना और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का समय और रूपरेखा

pop ronak

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयोजनों को दो चरणों में बांटा गया है:

लाभार्थी संवाद: प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंत्री श्री गोदारा एनएफएसए लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं के फीडबैक लेंगे।

जनसुनवाई: दोपहर 2:00 बजे से सायंकाल 6:00 बजे तक विशाल जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर परिवादों का निस्तारण करेंगे।

‘गिव अप’ अभियान की सफलता पर चर्चा

श्री गोदारा ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बताया कि प्रदेश में चलाए गए ‘गिव अप’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राज्य के 55 लाख से अधिक संपन्न लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ दिया है। इस त्याग के कारण ही प्रदेश के 77 लाख नए और पात्र लाभार्थियों को उनके हक का अनाज और सुरक्षा मिल सकी है।

नियमित जनसुनवाई से मिल रही राहत

उल्लेखनीय है कि मंत्री सुमित गोदारा जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। नोखा के इस कार्यक्रम में भी प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा ताकि बिजली, पानी, सड़क और रसद से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।