भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, स्कूल की छुट्टी और समय अब जिला कलेक्टर तय करेंगे

भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, स्कूल की छुट्टी और समय अब जिला कलेक्टर तय करेंगे
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने 16 मई तक के लिए जारी किए विशेष आदेश

बीकानेर , 28 अप्रैल। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राजस्थान के स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर आई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के संचालन और छुट्टियों का अधिकार अब जिला कलेक्टरों को सौंप दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कलेक्टर लेंगे छुट्टी और समय परिवर्तन पर निर्णय
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए अब स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसला लिया जाएगा। यदि किसी जिले में तापमान अत्यधिक बढ़ता है, तो वहां के जिला कलेक्टर स्कूल के समय में बदलाव करने या पूरी तरह से अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत होंगे।

pop ronak

16 मई तक लागू रहेगी व्यवस्था
निदेशालय का यह आदेश 16 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद स्कूलों में नियमित ग्रीष्मावकाश (Summer Vacation) शुरू हो जाएंगे। तब तक ‘कमांड कंट्रोल’ जिला प्रशासन के पास रहेगा ताकि मौसम विभाग की चेतावनियों के आधार पर त्वरित निर्णय लिए जा सकें।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कलेक्टर अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) के साथ फीडबैक लेंगे। इससे फायदा यह होगा कि यदि किसी जिले में गर्मी कम है तो वहां स्कूल सुचारू रहेंगे, लेकिन जहां पारा 45 डिग्री के पार है, वहां बच्चों को दोपहर की तपिश से बचाने के लिए तुरंत राहत दी जा सकेगी।