श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के नवरतन बोथरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नवरतन बोथरा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 10 मई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के वार्षिक साधारण सदन की बैठक रविवार को ‘शांति निकेतन सेवा केंद्र’ में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान नवरतन बोथरा को आगामी कार्यकाल (2026-2028) के लिए सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्री प्रतिवेदन और उल्लेखनीय उपलब्धियां
सभा के मंत्री जतन लाल संचेती ने सदन में पिछली कार्यवाही का वाचन किया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने निवर्तमान कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
शांति निकेतन का हस्तांतरण: सुरेंद्र सिंह चोपड़ा परिवार द्वारा सेवा केंद्र के भवन और भूमि को सभा को उपहार स्वरूप देना एक बड़ी उपलब्धि रही।
शिवा बस्ती परियोजना: पूनमचंद आसकरण बोथरा परिवार के सहयोग से शिवा बस्ती में भवन निर्माण का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सेवा कार्य: साधु-साध्वियों की चिकित्सा सेवा और मार्ग सेवा में सभा की तत्परता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक रही है।
विहार सेवा: मंत्री ने बताया कि साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी, लब्धियशा जी और मुनि श्री कमल कुमार जी के विहार के दौरान अध्यक्ष नवरतन बोथरा और उनकी टीम ने पदयात्री के रूप में समर्पित सेवाएं प्रदान कीं।

pop ronak

कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा
कोषाध्यक्ष मांगीलाल लूणिया ने सदन के समक्ष सभा का वार्षिक लेखा-जोखा और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा
चुनाव अधिकारी अशोक चोरड़िया ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल मात्र नवरतन बोथरा का ही नामांकन प्राप्त हुआ था। इसके फलस्वरूप, उन्हें आगामी दो वर्षों (2026-2028) के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

समाज में हर्ष और आशीर्वाद
नवरतन बोथरा के पुनः अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सबसे पहले साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी व सेवा केंद्र में विराजित साध्वीवृंद के दर्शन किए और तत्पश्चात बोथरा भवन में विराजित मुनि श्री अमृत कुमार जी से मंगलपाठ सुनकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बधाई देने वाले प्रमुख व्यक्ति:
इस अवसर पर महासभा संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष अमरचंद सोनी, उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ , अणुव्रत समिति अध्यक्ष करणी दान रांका, महिला मंडल परामर्शिका भावना छाजेड़ , मंत्री रेखा चोरड़िया, उपाध्यक्ष बिंदु छाजेड़ , महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष मंजू आंचलिया, महिला मंडल पूर्व उपाध्यक्ष मधु छाजेड़ और भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की ।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *