बीकानेर के सरकारी समाचार 

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियानः जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित
बीकानेर, 28 मई। वन्दे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान और कर्मभूमि से मातृ भूमि अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यशाला में जिले के उद्यमियों, व्यापार संघ के प्रतिनिधियों और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के जिला स्तरीय सदस्यों ने भागीदारी निभाई।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा की पहल पर 25 मई से 5 जून तक प्रदेश भर में वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जल संरक्षण एवं संचय, वाटर रिचार्ज और पौधारोपण जैसे कार्य करने के साथ इनके प्रति जागरुकता के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जिले के उद्यमी और सीएसआर कंपनियां भी इसमें भागीदारी निभाएं।
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के जिला नोडल अधिकारी और वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक डाॅ. राजेन्द्र कुमार बंशीवाल ने अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भूजल का स्तर निरंत गिरता जा रहा है। इसका दोहन रोकने के साथ भूजल संसाधनों का प्रबंधन एवं प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण भामाशाहों और प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से क्राउड फंडिंग और सीएसआर के माध्यम से किया जाना है।
 बंशीवाल ने बताया कि अब तक जिले में 1 हजार 531 संरचनाओं के निर्माण के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इस दौरान भूजल में सुधार से संबंधित चर्चा की गई। जिले में गत वर्ष 2025-26 में 125 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के लक्ष्य के विरूद्ध 213 जल संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। इस वर्ष भी 125 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है।
जलग्रहण के अधीक्षण अभियंता  महेश कुमार अजाड़ीवाल ने वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों की विभागवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिना उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति आमजन में चेतना जागृत करना है।
जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष  अशोक सुराणा ने कहा कि बीकानेर के भामाशाह और उद्यमी, परम्परागत रूप से जल संरक्षण और पौधारोपण का कार्य करते आए हैं। उन्होंने अभियान के तहत पूर्ण भागीदारी का विश्वास दिलाया। एनएलसी के प्रतिनिधि ने बताया कि सीएआर के तहत गांव में तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जल संरक्षण एवं रिचार्ज से जुड़ कार्यों के लिए जिला परिषद के साथ एमओयू किया गया है। जिला उद्योग संघ की ओर से अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाए जाने की बात कही।
कार्यशाला में भू-जल विभाग की अधिषाषी अभियन्ता गोमती विष्नोई,  शंकरलाल सोनी, सहायक अभियंता  मुकेश आहूजा,  श्याम सुंदर सोनी,  वीरेन्द्र किराडू,  पारस डागा,  सावन पारीक,  जितेन्द्र कुमार, डाॅ रविन्द्र वर्मा, कंचन पाण्डया, मनोज कुमार परिहार तथा ताराचन्द जावा उपस्थित रहे।
====
खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चैक
बीकानेर, 28 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा ने गत दिनों हुई एक दुर्घटना में विद्युत करंट लगने से मृतक  प्रेम जाखड़ की माता श्रीमती गीतादेवी पत्नी भैंराराम जाखड़ को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक गुरुवार को प्रदान किया। इस दौरान  गोदारा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है तथा उनके परिवार को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने श्रीमती गीता देवी के परिवार के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनके परिवार को पात्रता के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता  निमिष लखनपाल मौजूद रहे।
=======
  • लोकतंत्र सेनानी स्व.  ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 30 मई को
  • केंद्रीय मंत्री  अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य वक्ता, मंत्री  सुमित गोदारा और डॉ. सतीश पूनिया सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
बीकानेर, 28 मई। वरिष्ठ विधिवेत्ता और लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सायं 6 बजे ओमप्रकाश आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या 2 में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
ओम आचार्य स्मृति संस्थान के  बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय कानून मंत्री  अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  सुमित गोदारा शामिल होंगे।
सभा में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचन्द सारस्वत, कोलायत विधायक  अंशुमानसिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष  राम गोपाल सुथार, पूर्व विधायक  बिहारीलाल विश्नोई,  रमेश ईसराणी,  लोकेश चतुर्वेदी,  श्यामसुन्दर पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं  श्रीभगवान अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
श्रद्धांजलि समारोह का यह कार्यक्रम सालासर धाम के श्री लक्ष्मीनारायण जी पुजारी एवं पंडित जुगलकिशोर जी ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य में होगा।
========
  • जल संरक्षण और इसके सदुपयोग की नजीर बन रहे किसान, बूंद-बूंद का समुचित उपयोग कर कमा रहे अधिक मुनाफा
बीकानेर, 28 मई। मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा की पहल पर 25 मई से 5 जून तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’, प्रदेशवासियों में जल संरक्षण और बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग सहित आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का बड़ा माध्यम बन गया है। एक ओर जहां आमजन में जल संरक्षण की चेतना जगाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लेते हुए किसानों और विभागों द्वारा बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर मिसाल प्रस्तुत की जा रही है।
किलचू देवड़ान के प्रगतिशील किसान  चतुर्भुज मेघवाल द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अपने खेत में छह पाॅली हाउस व शेडनेट हाउस स्थापित किए गए हैं। यह नवाचारी किसान कठोर मेहनत करते करते हुए बड़ा मुनाफा कमा रहा है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक  मुकेश गहलोत ने बताया कि किलचू क्षेत्र में पानी की कमी है, ऐसे में बूंद-बूंद पानी के सदुपयोग को समझते हुए उसने 4 हजार वर्गमीटर में पाॅलीहाउस की स्थापना की। वर्तमान में उसे एक पाॅली हाउस से 500 क्विंटल तक खीरा मिल रहा है।
पाॅली हाउस के निर्माण के लिए उसे लघु सीमांत श्रेणी के कृषक के रूप में 95 प्रतिशत अनुदान मिला। पाॅली हाउस में पानी की बूंद-बूंद का सदुपयोग हो रहा है। वहीं पाॅलीहाउस की छत पर वर्षा जल संग्रहण कर खेत तलाई में इसका संरक्षण कर बूंद बूंद सिंचाई के माध्यम से समुचित उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 2500 वर्ग मीटर पॉलीहाउस के निर्माण पर सामान्य कृषक को 50 प्रतिशत व लघु सीमांत श्रेणी के कृषक को 70 प्रतिशत अनुदान देय है।
किलचू के किसान हनुमान राम ने जल के महत्व को समझा और अपने खेत के पांच हैक्टेयर क्षेत्र में अनार का बागीचा स्थापित किया। हनुमान राम ने अपने खेत में बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से पानी का सदुपयोग किया और कम पानी में अधिक पैदावार कर ज्यादा मुनाफा कमाया।  गहलोत ने बताया कि कृषि की पारम्परिक तकनीक की बजाय बूंद-बूंद सिंचाई से वह दोगुना लाभ ले रहा है। वर्तमन में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यान विभाग फल वृक्ष स्थापना में सामान्य अंतराल पर इकाई लागत 1 लाख 25 हजार साथ ही न्यून अंतराल सघन फल बगीचा स्थापना पर निर्धारित इकाई लागत दो लाख रुपए का 40 प्रतिशत अनुदान किसानों को उपलब्ध करवा रहा है।
कतरियासर में किसानों के घर बने 150 फार्म पौंड
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत कतरियासर गांव में 18.13 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके तहत जल संरक्षण के लिए टांका, फार्म पोंड, सार्वजनिक स्थानों पर रूफ टाॅप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, रिचार्ज शाफ्ट, जोहड़, जलबिंदू आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। जलग्रहण के अधीक्षण अभियंता  महेश अजाड़ीवाल ने बताया कि वर्षा जल के संरक्षण के साथ इसके पुनर्भरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बरसाती पानी की एक-एक बूंद संरक्षित हो और इसका उपयोग हो, इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। अब तक किसानों के खेतों में करीब 120 फार्मपांड बनाए गए हैं।
प्रवेश बिंदु गतिविधि के तहत यहां कुएं, स्कूल की दीवार, बरसाती पानी निकासी नाला, टीनशेड आदि कार्य किए जा रहे हैं। करीब 90 बीघा भूमि पर 55 प्रजातियों के 10 हजार स्थानीय छायादार, फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र की पारिस्थतिकी में बदलाव आएगा। जीवों के लिए छाया और भोजन उपलब्ध होगा। आयुर्वेदिक औषधियों की उपलब्धता रहेगी।
कतरियासर गांव में मियावाकी पद्धति से करीब 19 हजार 474 पौधे और चारागाहों में करीब 7 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन चारों में भी सेवण, धामण, स्पाइनलेस और कैक्टस आदि घास भी लगाई जाएगी। वहीं 33 प्रजातियों के औषधीय, छायादार, फलदार और फूलदार पौध गलाए जाएंगे। इनसे बनने वाले उत्पादों को आर्थिक लाभ होगा और यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि बडेड बेर की ग्राफ्टिंग, थार शोभा खेजड़ी, जाल, रोहिड़ा और बाहरी फूलदारों पौधे भी लगाए जाएंगे।
बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से तीन हजार पौधों तक पहुंच रहा पानी
बीकानेर शहर से 15 किलोमीटर दूर विकसित हो रही है लवकुश वाटिका भी जल संरक्षण एवं इसके समुचित उपयोग का बड़ा उदाहरण बनी है। लगभग 27 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली इस वाटिका में लगभग 3 हजार 500 पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें बूंद-बूंद सिंचाई से जोड़ा गया है। यहां बरसाती जल संरक्षण के लिए दो नाडियां बनाई गई हैं। वहीं 2 लाख लीटर का स्वच्छ जलाशय भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से भी पानी इन पौधों तक पहुंच रहा है। उप वन संरक्षक  संदीप कुमार छलाणी ने बताया कि वाटिका में पानी के सरंक्षण और सदुपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
=============
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मजबूत हो रही विद्युत व्यवस्था – गोदारा
  • कुभानावास में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण, पीएम सूर्यघर योजना लाभार्थियों को मिले इलेक्ट्रिक चूल्हे

बीकानेर, 27 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गोदारा ने मंगलवार को कुभानावास गांव में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत जीएसएस का लोकार्पण के दौरान यह बात कही।

pop ronak

गोदारा ने कहा कि जीएसएस शुरू होने से लूणकरणसर नगरपालिका क्षेत्र, कालवास सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में मंत्री गोदारा ने बताया कि 25 मई 2025 को विद्युत करंट लगने से मृत चेतराम सुथार की पत्नी बिरमा देवी को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक चूल्हों का वितरण किया गया। मंत्री गोदारा ने कहा कि यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ घरेलू बिजली बचत और महिलाओं की सुविधा के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

जल संरक्षण की दिलाई शपथ
खाद्य मंत्री ने जीएसएस परिसर में पौधारोपण किया गया तथा ‘वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान’ के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जन-जन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी।

खाद्य मंत्री ने किया सड़क का लोकार्पण
इस दौरान खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने पोस्ट ऑफिस से औद्योगिक क्षेत्र तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण, चौड़ाइकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस पर लगभग 49 लख रुपए हुए हैं। इस दौरान गोदारा ने कहा कि यह सड़क बनने से मंडी में आने-जाने वाले किसानों और उद्यमियों, रीको औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय कॉलोनी सहित कालू से आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा उनके समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। उन्होंने कहा कि गत ढाई वर्षों में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। क्षेत्र में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, पूर्व प्रधान कानाराम गोदारा, तहसीलदार विनोद पूनिया, थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई, एएक्सईएन गिरधारी लाल सियाग, एईएन राजेश रोशन, जेईएन जेठाराम गोदारा, नगरपालिका अधिकारी भवानी सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

sesumo school
sjps