गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में मई माह में 125 रोगियों के आंखों में हुआ सफल लेंस प्रत्यारोपण

गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में मई माह में 125 रोगियों के आंखों में हुआ सफल लेंस प्रत्यारोपण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के मरीजों के ऑपरेशन; 10 जून को लगेगा अगला शिविर

गंगाशहर (बीकानेर), 28 मई। राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर में गंगाशहर नागरिक परिषद के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित हुआ है। इस शिविर के अंतर्गत मई 2026 माह में अब तक कुल 125 मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों के आंखों की सफल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) कर उनके लेंस प्रत्यारोपित किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देश और प्रदेश के कई अंचलों से पहुंचे मरीज
गंगाशहर नागरिक परिषद के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने के लिए न केवल बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों, बल्कि गंगाशहर और भीनासर के स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के अनूपगढ़, गंगानगर, सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़ सहित पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश (MP) से भी ऑपरेशन योग्य चयनित मरीज यहां पहुंचे, जिनका सफल उपचार किया गया। शिविर में आए मरीजों में आयु का एक लंबा दायरा देखा गया, जिसमें 37 वर्ष के युवा से लेकर 83 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल थे, जिन्हें लेंस प्रत्यारोपण के बाद नई दृष्टि मिली।

pop ronak

वरिष्ठ डॉक्टरों और टीम ने संभाला जिम्मा
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मीकि ने बताया कि बीकानेर क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से आए नेत्र रोगियों के लिए अस्पताल प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। सभी 125 मरीजों के सफल ऑपरेशन प्रसिद्ध नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल द्वारा किए गए।

गंगाशहर नागरिक परिषद के महेंद्र चोपड़ा ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले नर्सिंग व तकनीकी स्टाफ की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसूफ और प्रशांत आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में परिषद के महेंद्र चोपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका और विनीत बोथरा आदि प्रबुद्धजनों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

10 जून को आयोजित होगा अगला शिविर
गंगाशहर नागरिक परिषद (गंगाशहर इकाई) के संयोजक ने बताया कि आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा चिकित्सालय में हर माह नियमित रूप से दो निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर (प्रत्येक माह की 10 और 24 तारीख को) लगाए जाते हैं। इसी सेवा क्रम को जारी रखते हुए, अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आगामी 10 जून 2026 को राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

sjps
sesumo school