दो फरार अपराधीयों को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार किया

10 हजार इनामी आरोपी देवीलाल उर्फ देवला को डीएसटी ने किया हिरासत में लिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 15 जनवरी। बीकानेर के कई थानों में वांटेड और दस हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश पुलिस से बचने के लिए ट्रकों का खलासी बनकर यहां से वहां फरारी काटता रहा। आखिरकार बीकानेर पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के सुपरविजन में रेंज स्तर के टॉप टेन व 10 हजार इनामी आरोपी देवीलाल उर्फ देवला को डीएसटी ने किया हिरासत में लिया है। देवीलाल के खिलाफ जसरासर थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। फिलहाल वो हत्या के एक मामले में वांछित था। इसके अलावा भी चार गंभीर मामले उसके खिलाफ जिले के कई थानों में दर्ज है। इन 4 प्रकरणों में भी फरार था। पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम डीएसटी ने देवीलाल को भारत माला हाईवे पर पीछा 80 किलोमीटर तक पीछा करते हुए नोरंगदेसर के पास हिरासत में लिया।

pop ronak

पूछताछ में उसने बताया कि वो अलग अलग ट्रकों में फरारी काट रहा था। साथ मे एक अन्य इनामी मुल्ज़िम बजरंग को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भी 2 गंभीर प्रकरण दर्ज थे। वो 10 महीने से फरार था। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी सिटी दीपक शर्मा, डीएसटी प्रभारी कुलदीप चारण, जसरासर थानाधिकारी जसवीर कुमार, हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *