प्रारंभिक शिक्षा से तोड़े गए अनुभागों को पुनः स्थापित करने के लिए दिया ज्ञापन

शिक्षा निदेशक मोदी को संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,15जनवरी। सोमवार शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में आज शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षा निदेशक मोदी को संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत भी किया गया बाद में संघ के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उन्हें संघ का ज्ञापन भी सोपा गया। ज्ञापन में मांग करते हुए बताया गया कि शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा में अलग-अलग अनुभाग संधारित होते हैं। लेकिन संगठन मांग कर रहा है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जो अनुभाग तोड़े गएअथवा मर्ज किये गये हैं उन अनुभागों को पुनः प्रारंभिक शिक्षा में ही रखे जाएं ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संघ ने प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत माध्यमिक के खेलकूद अनुभाग को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में वापस स्थानांतरित करने हेतु वार्ता की। निदेशक महोदय ने संघ के पदाधिकारी का परिचय लिया तथा संघ के बारे में जाना। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा निदेशक आशीष मोदी को संघ कार्यालय में चाय के लिए भी निमंत्रण दिया जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कुछ समय बाद संघ कार्यालय में चाय पर आने के लिए स्वीकृति दी।
आज मुलाकात करने वालों में प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य , प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित ,प्रदेश महामंत्री ओम बिश्नोई ,गिरिराज हर्ष,राजेश पारीक,गजेंद्र सांखला, राम सिंह, शरद चौधरी,उमेश आचार्य,पवन जोशी,शिव वर्मा,मरुधर श्रीमाली,पवन उपाध्याय,रविंद्र पुरोहित,कैलाश ओझा,महेंद्र शर्मा,सुनील मेघवाल, मनीष व्यास सहित उपस्थित थे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *