चेन्नई में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का 17वां स्थापना दिवस 14 जून को

चेन्नई में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का 17वां स्थापना दिवस 14 जून को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी का मिलेगा सान्निध्य, डॉ. प्रियदर्शना जैन होंगी मुख्य वक्ता

चेन्नई, 12 जून। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) के 17वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आगामी रविवार, 14 जून 2026 को चेन्नई चैप्टर द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष समागम जैन धर्म के महान मनीषी, आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ. पुलकितकुमारजी ठाणा-2 के पावन एवं मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुदृढ़ संस्कार, सशक्त भविष्य” पर होगा महामंथन

pop ronak

स्थापना दिवस समारोह को वैचारिक और आध्यात्मिक ऊंचाइयां देने के लिए मद्रास विश्वविद्यालय के जैनोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शना जैन मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी। वे “सुदृढ़ संस्कार, सशक्त भविष्य – उत्तम जीवन शैली” (Strong Roots, Strong Future – Way of Life) विषय पर मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान डॉ. जैन आधुनिक युग में जैन दर्शन की प्रासंगिकता, जीवन मूल्यों और संस्कारों के बल पर एक सशक्त समाज के निर्माण पर प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन करेंगी।

व्यक्तित्व विकास और शंका समाधान का सुअवसर
चेन्नई चैप्टर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक स्थापना दिवस समारोह नहीं, बल्कि बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने का एक सशक्त मंच साबित होगा। आयोजन के दौरान उपस्थित जनमेदिनी को मुनिश्री के पावन प्रवचनों का लाभ मिलेगा। साथ ही, जैन धर्म से जुड़े विभिन्न गूढ़ प्रश्नों के समाधान और व्यावहारिक जीवन में व्यक्तित्व विकास (Personality Development) से संबंधित अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायी जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

सपरिवार उपस्थिति का आह्वान
यह भव्य कार्यक्रम रविवार प्रातः ठीक 9:15 बजे से श्री ए. एम. के. एम. जैन मेमोरियल सेंटर, पुरूषवाक्कम (चेन्नई) में शुरू होगा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की चेन्नई टीम ने संपूर्ण जैन समाज, प्रबुद्ध पेशेवरों, युवाओं और प्रवृत्त नागरिकों से इस ज्ञानवर्धक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने का भावभीना निवेदन किया है।