पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों के लिए इंफेक्शन कंट्रोल प्रशिक्षण शुरू, हर सोमवार को दी जाएगी ट्रेनिंग

पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों के लिए इंफेक्शन कंट्रोल प्रशिक्षण शुरू, हर सोमवार को दी जाएगी ट्रेनिंग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 जून। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा पीबीएम अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों के लिए ‘इन्फेक्शन कंट्रोल’ (संक्रमण नियंत्रण) विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में विभिन्न विभागों के 32 नर्सिंग अधिकारियों को संक्रमण नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल एक बार का आयोजन नहीं है, बल्कि अब प्रत्येक सोमवार को यह निरंतर चलेगा ताकि पीबीएम अस्पताल के पूरे नर्सिंग स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सेमिनार कक्ष में आयोजित इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में संक्रमण की रोकथाम करना, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से आईसीयू (ICU), लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर (OT) में तैनात नर्सिंग स्टाफ को प्राथमिकता दी जा रही है।

pop ronak

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक ज्ञान जरूरी

लोकार्पण सत्र के दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने रेखांकित किया कि अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मरीजों और स्वयं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान को अपनी दैनिक कार्यशैली में अनिवार्य रूप से अपनाएं।

इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोग्राम (ICP): सत्र के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोग्राम के समग्र स्वरूप और इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।

सैंपलिंग व क्लीनिंग की बारीकियां: डॉ. अमित सिंह रावल ने फर्श, सतहों तथा आईसीयू उपकरणों की सैंपलिंग प्रक्रिया के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया। वहीं, डॉ. यशस्विनी एवं डॉ. शालिनी ने सफाई व संक्रमणमुक्त (क्लीनिंग एंड डिसइन्फेक्शन) प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया।

हैंड हाइजीन और वेस्ट मैनेजमेंट: डॉ. सुप्रिया राजवी ने हैंड हाइजीन (हाथों की स्वच्छता), व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE किट) के उचित उपयोग तथा बायोमेडिकल वेस्ट (अस्पताल के कचरे) के सुरक्षित व वैज्ञानिक निस्तारण के नियमों से अवगत कराया।

कार्य व्यवस्था प्रभावित किए बिना जारी रहेगा प्रशिक्षण
अस्पताल प्रशासन और माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, आगामी हफ्तों में भी यह प्रशिक्षण सत्र अनवरत जारी रहेगा। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों की मूल कार्य व्यवस्था को प्रभावित किए बिना कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर इस ट्रेनिंग के लिए नामित करें। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस नियमित अभ्यास से पीबीएम में संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था बेहद प्रभावी होगी और मरीजों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में रवि पुरोहित, रोहित गौड़, मदन गोपाल पुरोहित, अरुण रांकावत और कमलेश सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

sesumo school
sjps