तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर का दायित्व बोध ग्रहण समारोह संपन्न, सरल पटावरी बने नए अध्यक्ष

तेरापंथ युवक परिषद राजाराजेश्वरी नगर का दायित्व बोध ग्रहण समारोह संपन्न, सरल पटावरी बने नए अध्यक्ष
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बेंगलुरु/राजाराजेश्वरी नगर, 17 जून। एम बी आर शांग्रिला अपार्टमेंट क्लब हाउस में मुनिश्री आकाश कुमार जी एवं मुनिश्री हितेंद्र कुमार जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) राजाराजेश्वरी नगर का भव्य दायित्व बोध ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामयी माहौल में आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह की शुरुआत मुनिश्री आकाश कुमार जी के पावन नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात तुलसी संगीत सुधा के साथियों द्वारा सुमधुर स्वर में परिषद के विजय गीत का संगान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ‘युवा गौरव’ विमल कटारिया ने उपस्थित श्रावकों को ‘श्रावक निष्ठा पत्र’ का वाचन करवाया। इस वर्ष का यह दायित्व बोध ग्रहण समारोह पूर्णतः जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ, जिसे मुख्य संस्कारक कमलेश चोपड़ा एवं सह-संस्कारक पवन बैद ने सकुशल संपन्न करवाया।

pop ronak

नव-मनोनीत अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ
कार्यक्रम के प्रारंभ में तेयुप के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम महेर ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, मुनिवृंदों और गणमान्य आगंतुकों का शाब्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्होंने नव-मनोनीत अध्यक्ष सरल पटावरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाकर उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने के बाद सरल पटावरी ने अपने परामर्शकगण और नए मंत्रिमंडल के रूप में परिषद की नई टीम की अधिकृत घोषणा की। उन्होंने मंच पर अपनी कार्यकारिणी के निम्नलिखित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
उपाध्यक्ष प्रथम: बरुन पटावरी, उपाध्यक्ष द्वितीय: गौतम नाहटा, मंत्री: संदीप बैद ,सह-मंत्री प्रथम: महेश मंडोत , सह-मंत्री द्वितीय: हिमांशु छाजेड़, कोषाध्यक्ष: पंकज बैद,
संगठन मंत्री: सौरव दूगड़।

इनके साथ ही उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों को भी निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में सरल पटावरी ने तन, मन और धन से धर्मसंघ की अहर्निश सेवा करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने इस गरिमामयी पद की शपथ लेने को अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए परम पूज्य गुरुदेव एवं मुनिवृंद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की।

मुनिसंघ का मिला मंगल आशीर्वाद, वरिष्ठ जनों ने दी बधाई
साधना और संयम का मिला संदेश: कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयूप) के संगठन मंत्री श्री रोहित जी कोठारी ने नव-मनोनीत अध्यक्ष और उनकी ऊर्जावान टीम को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुनिश्री आकाश कुमार जी ने नए अध्यक्ष सरल को मंगल पाठ सुनाकर अपनी दिव्य शुभेक्षा प्रदान की। वहीं मुनिश्री हितेंद्र कुमार जी ने युवाओं को जीवन में नैतिक मूल्यों के उत्थान के लिए ‘बारह व्रत’ धारण करने की महती प्रेरणा दी।

समारोह के दौरान पूर्व अभातेयूप अध्यक्ष विमल कटारिया, सभा अध्यक्ष कमल दुगड़, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजू जी बोथरा, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सह-मंत्री श्रीमती मधु कटारिया तथा राजस्थान परिषद के अध्यक्ष संजय बैद ने भी मंच से नए अध्यक्ष सरल पटावरी को मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह का कुशल और सफल संचालन परिषद के नव-नियुक्त मंत्री संदीप बैद ने किया, जबकि आए हुए सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार ज्ञापन सह-मंत्री प्रथम महेश मांडोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मीडिया रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विपुल पितलिया द्वारा संभाली गई।

sesumo school
sjps