सिंधु कुंभ के यात्रियों ने 16000 फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

सिंधु कुंभ के यात्रियों ने 16000 फीट की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • बीकानेर के 27 सदस्यों सहित दल सकुशल लेह पहुंचा

बीकानेर, 22 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर हिमालय परिवार द्वारा आयोजित सिंधु कुंभ यात्रा के तहत बीकानेर के यात्रियों ने एक अभूतपूर्व और प्रेरणादायी उपलब्धि हासिल की है। यात्रा दल में शामिल बीकानेर के 27 यात्रियों सहित अन्य सह-यात्रियों ने हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच, 16000 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक बारालाचा दर्रे (Baralacha La) के समीप सामूहिक योगाभ्यास किया। इस कठिन भौगोलिक परिस्थिति और विषम मौसम में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का प्रदर्शन कर यात्रियों ने वैश्विक स्तर पर निरोगी काया और स्वस्थ रहने का एक अनूठा संदेश प्रसारित किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यात्रा दल के सदस्य आर.के. शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंधु दर्शन द्वितीय के तहत बस संख्या 77 में सवार बीकानेर के इन 27 यात्रियों के दल का नेतृत्व प्रख्यात समाजसेवी डॉ. सुषमा बिस्सा कर रही हैं। बर्फीली हवाओं और शून्य के करीब पहुंचते तापमान के बावजूद सभी यात्रियों में योग को लेकर अद्भुत उत्साह देखा गया। इधर, हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बीकानेर में हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि बारालाचा दर्रे पर सफल योगाभ्यास के बाद दल के सभी सदस्य पूरी तरह सकुशल और स्वस्थ अवस्था में लेह (लद्दाख) पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह दल वहां आयोजित होने वाले पांच दिवसीय भव्य सिंधु यात्रा कार्यक्रम में पूर्ण रूप से अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाएगा।

pop ronak