बीकानेर में कल जुटेगी भाजपा, आपातकाल के काले दौर और लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया जाएगा याद

ओंकार सिंह लखावत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 24 जून । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत कल यानी 25 जून 2026 (गुरुवार) को बीकानेर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहाँ भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित होने वाली एक विशेष ‘आपातकाल स्मृति बैठक’ को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। मीडिया संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा, जिसकी सभी आवश्यक सांगठनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस आगामी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव पूरी निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वस्व झोंकने वाले सभी सेनानियों के प्रति गहरा सम्मान प्रकट करने और हमारी नई पीढ़ी को राष्ट्रहित, स्वाभिमान एवं संविधान की गरिमा के प्रति जागरूक करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

pop ronak

मौलिक अधिकारों के हनन और लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर होगी चर्चा
स्मृति बैठक की रूपरेखा साझा करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकारों का क्रूरतापूर्वक हनन किया गया था। ऐसे काले समय में देश के लोकतंत्र सेनानियों ने जिस साहस, अडिगता और कड़े संघर्ष का परिचय दिया, उसी के बूते देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हो सकी। उन्होंने कहा कि उन सेनानियों की संघर्षगाथा आने वाली हर पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

इस विशेष बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) का सम्मान किया जाएगा। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।

sesumo school
sjps