बीकानेर के सरकारी समाचार

bikaner govt news बीकानेर के सरकारी समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • पंचायती राज आम चुनावः जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने पांचू पंचायत समिति के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर, 12 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने गुरुवार को पांचू और उदासर में स्थापित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान उन्होंने पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 16 नवंबर को पंच एवं सरपंच के निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर तक मतदान दलों के कार्मिक उन्हें आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएंगे। इन कार्मिकों के रुकने एवं भोजन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में प्रवेश, निकासी, क्यू मैनेजमेंट, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, छाया तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मतदान दलों के कार्मिक, पंचायत समित के रिटर्निंग अधिकारी, सैक्टर ऑफिसर सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों से समन्वय रखें। मतदान केन्द्र के सौ और दो सौ मीटर दूरी रखी जाने वाली पाबंदियों की पूर्णतया पालना हो।
कोई भी अवांछित व्यक्ति, मतदान केन्द्र एवं इसके आसपास बेवजह नहीं रुके। निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करवाई जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंच-सरपंच निर्वाचन के पश्चात् रिजर्व स्ट्रॉंग रूम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर रहे। पंचायत समिति परिसर में निर्वाचन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्थानीय मतदाताओं को मतदाता जागरुकता अभियान के बारे में बताया और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान पांचू पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी श्री कुणाल राहड़, नायब तहसीलदार श्री गौरव बेताला सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।
=========

SSR-2027

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी

बीकानेर, 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में इसी वर्ष 15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत आज गुरुवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 73 हज़ार 719 है, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 37 हज़ार 259, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 36 हज़ार 442 तथा ट्रांसजेण्डर मतदाता 18 है।

उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी रतनू ने ज़िला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी BLO के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने BLO से संपर्क कर सूची मे अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

रतनू ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28.12.2026 तक ERO द्वारा निर्णित किए जाएगें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04.01.2027 को होगा। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यलय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा ERO प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इन सूचियों को उन्हें उपलब्ध करवायेगें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6, 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

बैठक में बीजेपी से लक्ष्मण कुम्हार, कांग्रेस से प्रहलाद सिंह मार्शल व गजानंद शर्मा व कलेक्ट्रेट निर्वाचन शाखा प्रभारी शिव कुमार पुरोहित उपस्थित रहे।

===============

पंचायती राज आम चुनाव: चौथे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार को
अनुपस्थित रहने पर होगी सख्त कार्यवाही, संबंधित कार्यालयाध्यक्ष भी होगा जिम्मेदार

बीकानेर, 12 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति की 92 ग्राम पंचायतों में मतदान होंगे। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों और कार्मिकों को मतदान केन्द्रों का आवंटन गुरुवार को हुए तृतीय रेंडमाइजेशन के दौरान एनआईसी परिसर में किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार इस दौरान मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यालयाध्यक्ष इसके लिए जिम्मेदार होंगे तथा वे भी मतदान दल में नियुक्त कार्मिक को पाबंद करेंगे।

चौथे चरण में नोखा की 40, पांचू की 28 एवं जसरासर की 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के लिए कुल 92 रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें गुरुवार को आवंटित की गई। इसी क्रम में नोखा के 170, पांचू के 153 एवं जसरासर के 103 सहित कुल 426 केन्द्रों में जाने वाले कार्मिकों का निर्धारण भी किया गया। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा भी मौजूद रहे।

अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात होगी मतदान दलों की रवानगी
चैथे चरण में नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों के जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों सहित पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 61 हजार 994 पुरुष एवं 1 लाख 43 हजार 679 महिला मतदाता शामिल हैं।

चैथे चरण में 92 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए कुल 426 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार, 13 नवंबर को प्रातः 7ः30 बजे अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से आवंटित ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों के लिए होगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 नवंबर को तथा मतदान 16 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। वहीं, 17 नवंबर को उप-सरपंच का चुनाव होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *