धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप

धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • रोमांचक फाइनल में टर्फ मास्टर को 3 रनों से दी शिकस्त, पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बांटे पुरस्कार

बीकानेर, 2 जुलाई । स्व. घनश्याम बिस्सा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रथम बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब धुरंधर टीम ने अपने नाम कर लिया है. स्थानीय किशन गार्डन में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में धुरंधर टीम ने टर्फ मास्टर को 3 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजक हर्षित बिस्सा ने मैच का विवरण देते हुए बताया कि धुरंधर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 8 ओवरों में 56 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से मोहम्मद सलमान ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ मास्टर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन वे जीत के मुहाने पर पहुंचकर चूक गए और मैच गंवा दिया.

pop ronak

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस मनमोहन व्यास, रेलवे अधिकारी हेमंत शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार जोशी और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. प्रतियोगिता में हर्षवर्धन जनागल को ‘मैन ऑफ द फाइनल’ व ‘बेस्ट बॉलर’ चुना गया, जबकि मोहम्मद सलमान ‘मैन ऑफ द सीरीज’ व ‘बेस्ट बैट्समैन’ रहे.

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने स्व. घनश्याम बिस्सा को याद करते हुए कहा कि वे एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ संवेदनशील समाजसेवी भी थे, जो सदैव सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत पर चले. आयोजन समिति के विष्णुनारायण बिस्सा ने सभी अतिथियों का आभार जताया. मुख्य मुकाबले से पहले आयोजन कमेटी और पत्रकार इलेवन के बीच एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया, जिसमें पत्रकार इलेवन के कप्तान ज्ञान गोस्वामी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 72 रन बनाए. इस मैच को आयोजन समिति ने 3 विकेट से जीत लिया. इस मैच में जुगल राठी व अनुराग हर्ष बतौर अतिथि उपस्थित रहे.