केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिया शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिया शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी 11 जुलाई को लेगी शपथ

बीकानेर, 2 जुलाई । होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के तत्वावधान में आगामी 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष खुशाल पारीक एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को समारोह का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने फेडरेशन के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं. उन्होंने अपने व्यस्त राजकीय कार्यक्रमों के बावजूद इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सैद्धांतिक सहमति भी प्रदान की.

pop ronak

गौरतलब है कि आगामी 11 जुलाई को स्थानीय ‘कपिल धारा’ में इस भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण संपन्न होगा. फेडरेशन की इस नई टीम से पर्यटन और होटल व्यवसाय को संभाग स्तर पर नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

sesumo school
sjps