आचार्य तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस पर तेयुप ट्रस्ट की बड़ी सौगात, जांचों पर 30% की विशेष छूट

आचार्य तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस पर तेयुप ट्रस्ट की बड़ी सौगात, जांचों पर 30% की विशेष छूट
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • शांति निकेतन में साध्वीश्री त्रिशला कुमारी के सान्निध्य में हुआ बैनर का अनावरण, शुगर व बीपी जांच मात्र 10 रुपये में

गंगाशहर, 2 जुलाई । अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर (ATDC) में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष छूट योजना का शुभारंभ किया गया है. यह जनकल्याणकारी योजना आगामी 7 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेयुप ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार डागा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि युगप्रधान आचार्य श्री तुलसी की मानव सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत केंद्र पर होने वाली 99/- रुपये से अधिक की सभी पैथोलॉजी जाँचों पर आमजन को 30% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सीधा संबल मिल सकेगा.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

एटीडीसी (ATDC) गंगाशहर के प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ ने बताया कि इस विशेष सेवा सप्ताह के बैनर का गरिमामय अनावरण स्थानीय शांति निकेतन में साध्वीश्री त्रिशला कुमारी जी के पावन सान्निध्य में समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य परीक्षण को बढ़ावा देने के लिए बेहद रियायती दरें तय की गई हैं, जिसके तहत शुगर की जाँच मात्र 10/- रुपये एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जाँच भी मात्र 10/- रुपये के न्यूनतम शुल्क में की जाएगी. यह विशेष सुविधा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के रोगियों के लिए समान रूप से उपलब्ध रहेगी.

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेतृत्व में संचालित यह डायग्नोस्टिक सेन्टर एक प्रमुख जैन सामाजिक चैरिटेबल संस्थान है, जो पूरे वर्ष न्यूनतम दरों पर उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सटीक तकनीकी जांचें उपलब्ध करवाता है. महाप्रयाण दिवस के निमित्त आयोजित यह विशेष सेवा सप्ताह “सेवा परमो धर्म:” के संकल्प को धरातल पर साकार करने का एक अनूठा प्रयास है. एटीडीसी गंगाशहर के सह प्रभारी भरत सोनी एवं राकेश सिंघी ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रियायती योजना का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनें.

sjps