समण संस्कृति संकाय की संगठन यात्रा में गंगाशहर में जैन विद्या और आध्यात्मिक उपक्रमों पर हुई विशेष बैठक

समण संस्कृति संकाय की संगठन यात्रा में गंगाशहर में जैन विद्या और आध्यात्मिक उपक्रमों पर हुई विशेष बैठक
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • योग क्षेम वर्ष में गुरु इंगित अनुसार धर्माराधना करने और बाल-युवा पीढ़ी में संस्कारों के जागरण का संकल्प

गंगाशहर, 2 जुलाई । समण संस्कृति संकाय जैन विद्या राजस्थान प्रभारी पूनम तलेसरा (नाथद्वारा), केंद्र व्यवस्थापक संपत नवलखा और मंजू नवलखा का संगठन यात्रा एवं सार-संभाल के तहत गंगाशहर आगमन हुआ. इस उपलक्ष्य में स्थानीय तेरापंथ समाज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जैन विद्या केंद्रीय व्यवस्थापक बिंदु छाजेड़ ने नमस्कार महामंत्र के संगीतमय उच्चारण से किया. इसके पश्चात, सह संयोजक रजनीश गोलछा ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राजस्थान प्रभारी पूनम तलेसरा ने जैन विद्या, सम्यक दर्शन कार्यशाला, आगम, साहित्य मंथन, ‘जानें जैन धर्म का इतिहास’ और चित्त समाधि शिविर जैसे संकाय के विभिन्न महत्वपूर्ण उपक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने जैन विद्या बुक्स, ऑनलाइन एग्जाम तथा कार्यशाला की पुस्तक ‘तेरापंथ दर्शन’ व ‘भिक्षु दृष्टांत’ के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रभारी तलेसरा ने सभी को योग क्षेम वर्ष में अप्राप्त को प्राप्त करने की प्रेरणा देते हुए आह्वान किया कि परिवार का हर सदस्य इन उपक्रमों से जुड़कर सुसंस्कारी बने ताकि ज्ञान, दर्शन और चारित्र की आराधना के साथ मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सके. उन्होंने गंगाशहर समाज के इन आध्यात्मिक कार्यों के प्रति अधिक जागरूक होने की मंगलकामना की.

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस अवसर पर जैन विद्या आंचलिक संयोजक कन्हैयालाल बोथरा ने प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि गंगाशहर में जैन विद्या, आगम मंथन व अन्य सभी प्रतियोगिताओं के प्रति गहरा उत्साह रहता है और भारी संख्या में फॉर्म भरे जाते हैं. उन्होंने संकल्प जताया कि इस बार और अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि आगामी वर्ष में जब पूज्य गुरुदेव का इस अंचल में शुभागमन हो, तब उन्हें ज्ञानार्जन की एक अनुपम भेंट समर्पित की जा सके. केंद्र व्यवस्थापक संपत नवलखा ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण जी के इस पावन मिशन को हमें मिलकर आगे बढ़ाना है, क्योंकि जैन विद्या बाल और युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करती है.

कार्यक्रम के दौरान गंगाशहर तेरापंथ सभा, महिला मंडल और तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) की ओर से पधारे हुए अतिथियों को उपरणा ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया गया. इस गरिमामयी बैठक में तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष पवन छाजेड़, सहयोगी बुलबुल बुच्चा, मोहिनी चौपड़ा, प्रदीप ललवानी, सरिता आंचलिया, तेयुप से जितेंद्र रांका, विनीत बोथरा, मधु बैद और मंजू गुलगुलिया सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन बिंदु छाजेड़ ने किया. अंत में सभी की उपस्थिति के प्रति आभार ज्ञापित किया गया और अल्पाहार के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ.

sjps