मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 जुलाई । राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान में जिले के समस्त शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस 12 सूत्रीय मांग पत्र में शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई है। संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय मुख्यमंत्रीरहते इन मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो शिक्षक समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।
​शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाने और उनके तबादले की नीति स्पष्ट करने की मांग उठाई गई है। इसके साथ ही, शिक्षकों पर सौगैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ कम करने, उपार्जित अवकाश (पीएल) के रोके गए भुगतानों को तुरंत जारी करने, तथा आरजीएचएस (RGHS) योजना की विसंगतियों को दूर कर इसे अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से रेखांसौकित किया गया है।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सेवारत शिक्षकों के जायज भुगतानों पर कुंडली मारी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नियमों के विपरीत जाकर रिकवरी के नाम पर शिक्षकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन सरकार को अंतिम चेतावनी है; यदि प्रशासन ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर 12 सूत्रीय मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आगामी दिनों में जिला मुख्यालयों से लेकर बीकानेर निदेशालय तक बड़े पैमाने पर घेराव और प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

pop ronak