श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर ने जलदाय विभाग को भेंट किया एयर कंडीशनर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर ने जलदाय विभाग को भेंट किया एयर कंडीशनर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर (बीकानेर), 03 अगस्त । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर द्वारा सामाजिक सरोकार सेवा योजना के अंतर्गत जलदाय विभाग, गंगाशहर को एक एयर कंडीशनर भेंट किया गया। इसे विभाग के अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) में स्थापित किया गया है, ताकि भीषण गर्मी में विभिन्न कार्यों से आने वाले आम नागरिकों और एंथिकों को राहत मिल सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर तेरापंथ सभा गंगाशहर के सरकारी विभागों के प्रभारी बच्छराज नाहटा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का यह प्रयास आमजन की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। पूर्व अध्यक्ष अमरचंद सोनी ने कहा कि तेरापंथ सभा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

pop ronak

सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने बताया कि संस्था द्वारा इस सत्र में जनसेवा के कई नए प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, मंत्री जतनलाल संचेती ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आगामी दिनों में संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके।

जलदाय विभाग के अधिकारी चेतन ने तेरापंथ सभा के इस जनकल्याणकारी और सहयोगात्मक कार्य पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया।

समारोह के अंत में उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मोतीलाल ललवाणी सहित सभा के अनेक सदस्य व सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *