सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में पल्लवी को स्वर्ण, अरमान को रजत और खुशबू को कांस्य

सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में पल्लवी को स्वर्ण, अरमान को रजत और खुशबू को कांस्य
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

एसजेपीएस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 31 जुलाई । श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS), बीकानेर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। पल्लवी सुराणा ने स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

राजस्थान के दौसा स्थित विद्यास्थली पब्लिक स्कूल में 25 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लगभग 3000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कड़े मुकाबले में एसजेपीएस की छात्रा पल्लवी सुराणा ने अंडर-19 (U-68 किग्रा भार वर्ग) में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, खुशबू विश्नोई ने अंडर-17 (U-59 किग्रा भार वर्ग) में कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा, श्रीगंगानगर के ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल में 28 से 31 जुलाई तक आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अरमान बाँठिया ने अंडर-19 बॉयज़ इंडिविजुअल इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक (द्वितीय स्थान) हासिल किया।

खिलाड़ियों ने यह सफलता अपने ताइक्वांडो कोच अनूप चतुर्वेदी एवं गुंजन बिट्ठु के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की।

विजेताओं का किया गया भव्य स्वागत
विद्यालय पहुंचने पर शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन स्कूल की अनुशासित खेल संस्कृति और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। विद्यालय की सीईओ सीमा जैन ने खिलाड़ियों एवं कोच को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *