शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का 14 अगस्त को मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का 14 अगस्त को मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल



- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पीबीएम अस्पताल में आयोजित होगा भव्य लोकार्पण समारोह
बीकानेर, 13 अगस्त। राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी व संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार, 14 अगस्त को बीकानेर जिले के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।


प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर 13 अगस्त की रात्रि 10:20 बजे जयपुर से ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर 14 अगस्त को प्रातः 4:05 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।


पीबीएम अस्पताल की नवनिर्मित मेडिसिन विंग का करेंगे लोकार्पण
मंत्री दिलावर 14 अगस्त को राजकीय पी.बी.एम. अस्पताल स्थित मेडिसिन विंग में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ‘श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (मुंबई)’ द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह नई विंग बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में महत्वपूर्ण विस्तार करेगी।
लोकार्पण समारोह तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के पश्चात, मंत्री दिलावर उसी दिन रात्रि 8:00 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

