बाफना स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए गए तिरंगे

बाफना स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान: तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए गए तिरंगे
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य राष्ट्रभक्ति समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे ध्वज वितरित किए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाफना स्कूल के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने बताया कि समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मिथिलेश गौतम ने विद्यार्थियों को तिरंगे की आन-बान-शान और महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के अतुल्य बलिदान और त्याग के बल पर ही आज हमें स्वतंत्र भारत में यह तिरंगा फहराने का गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है।

pop ronak

तिरंगा राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक: रविशेखर मेघवाल
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि तिरंगा केवल कपडे़ का टुकड़ा या मात्र एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। आजादी के अमर बलिदानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर इस ध्वज की शान को अक्षुण्ण रखा।

समारोह में बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका एवं भाजपा आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान हुआ परिसर
डॉ. पी.एस. वोहरा ने बताया कि तिरंगा वितरण के दौरान विद्यार्थियों ने हाथ में ध्वज थामकर बड़े उत्साह के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक व काव्य प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर राजाराम सीगड़, प्रकाश मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, शंभुदयाल गहलोत, आदर्श शर्मा, पंकज गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, राजेंद्र चौहान, किशन भाटी, संजय स्वामी, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी, नरेंद्र चंचल, सरिता नाहटा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, मुकेश सैन एवं नितेश लखेसर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और स्कूल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *