बीजेपी का मेगा Gen Z प्लान में नितिन नबीन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी गठित, स्मृति ईरानी व विनोद तावड़े शामिल
बीजेपी का मेगा Gen Z प्लान में नितिन नबीन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी गठित


नई दिल्ली, 22 । देश में युवा मतदाताओं और जेनरेशन जी (Gen Z) की बढ़ती राजनीतिक भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक व्यापक आउटरीच प्लान तैयार किया है। पार्टी ने युवाओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने और उनके मुद्दों से जुड़ने के लिए 10 सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है।


समिति की रूपरेखा और प्रमुख सदस्य


इस समिति की अध्यक्षता बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को इसका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया समेत 10 प्रमुख नेता शामिल हैं। यह टीम देश भर में युवाओं और Gen Z की प्राथमिकताओं, चिंताओं और आकांक्षाओं को समझने के साथ-साथ सरकार की प्राथमिकताओं को युवा वर्ग तक पहुंचाने के लिए ग्राउंड और डिजिटल स्तर पर रणनीति तैयार करेगी।
7 अक्टूबर से शुरू होगा महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बैठक के बाद जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी देशभर में 1 महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान: अभियान के दौरान देश की 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ियों में कार्यरत महिलाओं के योगदान को सराहने के लिए ‘मांगनवाड़ी सम्मान’ और ‘मातृ सम्मान’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
‘सेवा में मेरा योगदान’ पहल: युवाओं को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और टीबी उन्मूलन जैसी गतिविधियों में भागीदार बनाने और उनकी डिजिटल रील व कंटेंट को प्रमोट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पार्टी का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप, स्किलिंग, तकनीक और शिक्षा से जुड़े केंद्र सरकार के कार्यों को युवाओं की पसंद के डिजिटल माध्यमों व जमीनी कार्यक्रमों के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।
