बाबा रामदेवरा मेले में पैदल यात्रियों की सेवा के लिए शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने तैयार की रूपरेखा
बाबा रामदेवरा मेले में पैदल यात्रियों की सेवा के लिए शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने तैयार की रूपरेखा


बीकानेर, 23 अगस्त । शाकद्वीपीय ब्राह्मण बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कालू सिंह की अध्यक्षता में सेवगों का मोहल्ला (गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर) में आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामदेवरा मेले के दौरान बीकानेर मार्ग से गुजरने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।


10 सितंबर से शुरू होगा 24 घंटे का सेवा शिविर


पिछले 35 वर्षों से निरंतर सेवा दे रही यह समिति इस वर्ष भी पैदल यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, चाय-नाश्ता तथा शीतल पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था करेगी। समिति का सेवा शिविर आगामी 10 सितंबर से गड़ियाला फांटा (नंदनवन गौशाला के सामने) से शुरू होकर ‘हरी इच्छा’ तक निरंतर संचालित किया जाएगा।
“नर सेवा ही नारायण सेवा” का संकल्प
सेवा समिति के संचालक राजेंद्र कुमार सेवग ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए “नर सेवा ही नारायण सेवा” के मूल भाव के साथ पूरी श्रद्धा और समर्पण से जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान अशोक सेवग ने समाज के भामाशाहों से इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने भी 24 घंटे यात्रियों की सेवा में तत्पर रहने का संकल्प लिया।
बैठक में नीरज भोजक, श्रीराम सेवग, कमल कुमार, सनक मारू, सुरेंद्र सेवग, सुंदर लाल चौधरी, भैराराम सोनी, महेश छींपा, मनीष, सीताराम प्रजापत, घनश्याम हर्ष, लक्ष्मण सेवग, करना राम गेदर, हरी गेधर और कैलाश सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
