रिमझिम नारी उमंग उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा और संस्कृति के रंग
रिमझिम नारी उमंग उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा और संस्कृति के रंग


बीकानेर, 23 अगस्त । मदर्ज एलएस कर्मा फाउंडेशन (Mother’s LS Karma Foundation) के तत्वावधान में संस्था की संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में बीकानेर स्थित थार होटल में “रिमझिम नारी उमंग उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और विविध मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रहीं मुख्य अतिथि


समारोह में राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि सुशीला रामेश्वर डूडी, संस्था संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा और डॉ. विमला विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुईं। राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
उत्सव के दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन क्वीन: श्रीमती मालती (विजेता), रेनू चौधरी (रनर-अप),
म्यूजिकल चेयर: श्रीमती जूली चौधरी (विजेता), किरण चौधरी (रनर-अप), एकल नृत्य: उर्मिला (विजेता), पासिंग पिलो: डॉ. अंशु माला (विजेता), स्पेशल अवार्ड्स: रेनू चौधरी (बेस्ट पर्सनैलिटी) एवं सुषमा चौधरी (टाइम पंक्चुअलिटी)
जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण
महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. सुमन चौधरी के प्रयासों से 5 जरूरतमंद महिलाओं को अतिथियों द्वारा नि:शुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को कपड़े का थैला और पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण तथा ‘प्लास्टिक मुक्त समाज’ का संदेश दिया गया।
समारोह में T.N. Jewellers सहयोगी रहे, वहीं चंद्रकला चौधरी, सुमन, निधि चौधरी, सीमा पटेल, भगवानी देवी व डॉ. अंशु माला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. सुनीता चौधरी एवं ज्योति चौधरी ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. रितु चौधरी, नीलम बेनीवाल, डॉ. प्रीति चौधरी और शकुंतला चौधरी ने संभाली।
