विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को संगठनात्मक बैठक के लिए बीकानेर प्रवास पर

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को संगठनात्मक बैठक के लिए बीकानेर प्रवास पर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 अगस्त । विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियों और राज्य सरकार द्वारा विप्र फाउंडेशन को आवंटित भूमि से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए रविवार शाम विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत

pop ronak

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि सुशील ओझा 26 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पहुंचेंगे, जहां संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।

अमर सिंह पुरा में दोपहर 2:30 बजे से होगी बैठक

युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा के अनुसार संगठनात्मक बैठक दोपहर 2:30 बजे सीए सुधीश शर्मा के निवास (अमर सिंह पुरा) में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा आवंटित भूमि का अवलोकन किया जाएगा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इस दौरान सुशील ओझा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

विभिन्न विंग्स की सहभागिता व तैयारियां

आवंटित भूमि पर चर्चा: राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत और सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि आवंटित भूमि भविष्य में शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी।

मातृशक्ति व युवा मोर्चा: महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने बैठक में महिला पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी की बात कही। वहीं युवा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास और जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि युवा मोर्चा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

तैयारियों को सफल बनाने में प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, जिला संगठन महामंत्री अमित व्यास और अश्विनी शर्मा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।