ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत सांखला व ऋषिका सुथार ने जीते कांस्य पदक

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत सांखला व ऋषिका सुथार ने जीते कांस्य पदक
quicjZaps 15 sept 2025

हनुमानगढ़, 8 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज, हनुमानगढ़ में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जेएच जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय के खेल प्रभारी अनिल तंवर ने बताया कि छात्र भारत सांखला ने पुरुष वर्ग के अंडर-54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं छात्रा ऋषिका सुथार ने महिला वर्ग के अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

pop ronak

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें।