माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित

माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में 7 मतों से सुनील सारड़ा निर्वाचित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 अगस्त । माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए माखन भोग में आयोजित चुनाव में सुनील सारड़ा ने कड़े एवं रोचक मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 7 मतों के अंतर से पराजित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोचक मुकाबले में मिले 80 मत

pop ronak

घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, सुनील सारड़ा को कुल 80 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 73 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और बधाई दी।

एकता और पारदर्शिता रहेगी प्राथमिकता: सुनील सारड़ा

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील सारड़ा ने समाज के सभी मतदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे माहेश्वरी समाज के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज की एकता, पारदर्शिता, सेवा और सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा के साथ समाज के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

वरिष्ठजनों की रही उपस्थिति

चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें जुगल राठी, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बृजमोहन चांडक, तोलाराम पेड़ीवाल, गोपीकिशन पेड़ीवाल, सुरेश कोठारी, किशन लोहिया, विजय कुमार थिरानी, बालकिशन थिरानी, दाऊलाल बिन्नाणी, भतमाल पेड़ीवाल, महेश चांडक, नवरतन मॉल, अशोक लखानी, विजय भट्टड़, सुशील भट्टड़, गोपाल सारड़ा, राजाराम सारड़ा, भगवान राठी, रघुवीर झंवर, ऐश्वर्य बिन्नाणी, संदीप राठी, कमल राठी तथा कपिल लड्ढा शामिल रहे।

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सीए श्यामसुंदर मुंधड़ा, अनिल सारड़ा एवं रमेश हुरकट का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा, जिसके लिए टीम जय महेश ने आभार व्यक्त किया।