मोहित अरोड़ा पर SC-ST एक्ट में FIR दर्ज, 4 डिटेन, पिता-पुत्र 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

मोहित अरोड़ा पर SC-ST एक्ट में FIR दर्ज, 4 डिटेन, पिता-पुत्र 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट का मामला

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 3 सितंबर । बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा और उसके साथियों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मारपीट तथा SC-ST एक्ट के तहत 115 (2), 126 (2), 189(2), बीएनएस व 3(1)®,3(1)(S),3(2)(VA)SC/ST एक्ट , मामला दर्ज किया गया है। बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों—सनी, सोनू, अरुण और मोहम्मद आजाद को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मोहित फिलहाल फरार है।

pop ronak

इधर, घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने मोहित अरोड़ा और उसके पिता पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

वार्ड 50 में कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुई घटना

घटना बुधवार को उस समय हुई जब मदन गोपाल मेघवाल वार्ड संख्या 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। आरोप है कि मोहित अरोड़ा अपने 3-4 साथियों के साथ स्वागत करने के बहाने मेघवाल को बाहर ले गया और टिकट न मिलने की बात पर कहासुनी करते हुए अचानक थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे मेघवाल का कुर्ता भी फट गया। मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि गुंडों को टिकट नहीं दिया जाता।

आरोपी ने वीडियो जारी कर दी सफाई

दूसरी ओर, फरार आरोपी मोहित अरोड़ा ने कार और अज्ञात स्थान से दो वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। मोहित ने दावा किया है कि वार्ड 50 से कांग्रेस का टिकट पहले उसके नाम जारी हुआ था, लेकिन पार्टी के नेताओं ने मिलीभगत कर उसका टिकट ‘चोरी’ कर दूसरे प्रत्याशी को दे दिया। उसने अपनी बात के प्रमाण के रूप में पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और बीकानेर पूर्व के चुनाव प्रभारी के साथ हुई बातचीत के ऑडियो भी वायरल किए हैं। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह भाग नहीं रहा है और पुलिस के बुलाने पर खुद आ जाएगा। आरपीएस अधिकारी अरविंद कुमार मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इधर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुयी मारपीट की घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है।

बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट मामला: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम और पूर्व मंत्री गोविंदराम ने की कड़ी निंदा, पुलिस कार्रवाई की मांग

बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक दल चाहे कोई भी हो, किसी पार्टी के संगठन पदाधिकारी के साथ इस तरह का हिंसक और अशोभनीय आचरण पूरी तरह अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसात्मक घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है और पुलिस प्रशासन को इस मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गोविंदराम मेघवाल ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *