बीकानेर कांग्रेस मारपीट मामला में शशिकला राठौड़ पर लगे साजिश के आरोप, PCC ने 2 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

बीकानेर कांग्रेस मारपीट मामला में शशिकला राठौड़ पर लगे साजिश के आरोप
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 सितंबर । बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई आधिकारिक शिकायत में महिला कांग्रेस बीकानेर शहर की जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ पर इस पूरी साजिश और हमले के पीछे शामिल होने की आशंका जताई गई है। एफआईआर में नाम सामने आते ही बीकानेर कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने तत्काल संज्ञान लिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह को स्पष्ट निर्देश जारी कर शशिकला राठौड़ की संलिप्तता की गहन जांच करने और अगले 2 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में उनकी भूमिका पाई जाती है तो उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

pop ronak

कौन हैं शशिकला राठौड़?
शशिकला राठौड़ बीकानेर में कांग्रेस पार्टी की एक सक्रिय महिला नेत्री हैं। वे पूर्व में बीकानेर देहात (ग्रामीण) महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। जुलाई 2025 में संगठनात्मक फेरबदल के दौरान उन्हें बीकानेर शहर महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद सितंबर 2025 में ‘नारी न्याय सम्मेलन’ के दौरान उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। स्थानीय राजनीति में उन्हें पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के करीबी गुट का माना जाता है। फिलहाल इस मामले पर शशिकला राठौड़ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी अब सरेआम उजागर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *