8 सितंबर को बीकानेर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह, 13 साक्षरताकर्मी होंगे ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से सम्मानित

अक्षर मित्र सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितंबर । भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में 60वें विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर आगामी 8 सितंबर को बीकानेर मुख्यालय पर राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में साक्षरता अभियान में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाले साक्षरता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संघ के सचिव एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में चयनित साक्षरता कर्मियों को राज्य स्तरीय ‘अक्षर मित्र सम्मान’ से नवाजा जाएगा। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 13 निष्ठावान साक्षरता कर्मियों का चयन किया गया है।

pop ronak

सारस्वत ने बताया कि सम्मानित होने वाली हस्तियों में श्रीगंगानगर से सूरजाराम सियाग, हनुमानगढ़ से दीनदयाल शर्मा, चूरू से ओमप्रकाश तंवर, नागौर से पुष्पलता व्यास, बीकानेर से एल.डी. पंवार, कोलायत से अवधेश कुमार शर्मा, लूणकरणसर से महेन्द्र सिंह शेखावत व जगदीश गोदारा, बीकानेर ग्रामीण से महबूब अली पंवार, श्रीडूंगरगढ़ से नेमीचंद मारू, नोखा से रामनारायण शर्मा तथा बीकानेर से मांगीलाल भद्रवाल एवं लीलाधर बोहरा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि निरक्षर एवं वंचित वर्ग तक शिक्षा की अलख जगाने वाले इन कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय है, और यह सम्मान साक्षरता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। समारोह के दौरान साक्षरता क्षेत्र की भावी रणनीतियों और चुनौतियों पर भी संवाद होगा।

खाओसा