उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के नए सीनियर डीसीएम बने वीरेंद्र जोशी, पदोन्नति के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीरेंद्र जोशी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,10 सितंबर । उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदस्थापना की गई है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र जोशी को पदोन्नत कर बीकानेर मंडल का नया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) नियुक्त किया गया है। उन्हें मंडल में मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध इस महत्वपूर्ण पद पर पदस्थापित किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृदुभाषी और कार्यकुशल अधिकारी के रूप में पहचानअनुभवी कार्यशैली

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वीरेंद्र जोशी को रेल प्रशासन में उनके सरल, मृदु स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

विभागीय योगदान
बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार, वाणिज्यिक राजस्व में बढ़ोतरी और विभागीय गतिविधियों के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाई है।

वाणिज्यिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा

पदोन्नति के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उनकी नियुक्ति से बीकानेर रेल मंडल में वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक गति तथा प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद है। रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानना है कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का सीधा लाभ बीकानेर मंडल के विकास और यात्री सुविधाओं को मिलेगा।

adv change on 24 oct 2026