पुष्करणा सावा समिति कार्यालय का उद्घाटन

पुष्करणा सावा समिति कार्यालय का उद्घाटन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 जनवरी । स्थानीय सूरदासाणी बगेची, गोकुल सर्किल, बीकानेर में पुष्करणा सावा समिति के कार्यालय का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूण्डा महाराज ने की। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने पुष्करणा सावा के अवसर पर राजकीय अनुदान से तमाम सुविधाएं जैसे रोड़, बिजली, पानी, खाद्य सामग्री, चिकित्सा के हर संभव सहयोग की घोषणा की। सूण्डा महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सावा पुष्करणा समाज की 500 वर्षों से अधिक पुरानी परम्परा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संयोजक जे.पी.व्यास ने कहा सरकार द्वारा संस्था को मिलने वाला अनुदान कन्या को देने की घोषणा की। सुरेन्द्र व्यास ने विभिन्न सरकारी अनुदानों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र किराडू ने किया।

इस अवसर पर शंकर पुरोहित, नारायणजी व्यास, कीकाणी व्यास ट्रस्ट; मक्खणलाल व्यास, लालाणी व्यास ट्रस्ट; महेन्द्र व्यास, रत्ताणी व्यास ट्रस्ट; शंकर लाल किराडू, विमल आचार्य, रमेशजी व्यास, इंटक, प्रेमजी व्यास, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, अनिल आचार्य, मुकेश पुरोहित, प्रेमजी रंगा, दुर्गाशंकर व्यास, सुधा आचार्य, एडवोकेट मदन गोपाल, जयगोपाल पुरोहित, फन्ना भा, डेहरूमाता अध्यक्ष पवनजी तथा गौरीशंकर व्यास आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *