मदुरै यतीन्द्र भवन में तपस्वियों का हुआ सामूहिक पारणा

मदुरै यतीन्द्र भवन में तपस्वियों का हुआ सामूहिक पारणा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • श्री साँचा सुमतिनाथ संघ के तत्वावधान में श्रद्धा से संपन्न हुआ आयोजन

मदुरै (17 सितम्बर 2026)। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर कठिन तप-आराधना करने वाले तपस्वी महानुभावों का भव्य सामूहिक पारणा बुधवार को यतीन्द्र भवन, मदुरै में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और अनुमोदना के भाव के साथ संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वीवृंद की निश्रा और लाभार्थी परिवारों का बहुमान
पावन सानिध्य: यह धार्मिक आयोजन परम पूज्य साध्वी श्री आज्ञानिधि श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-6 की पावन निश्रा में तथा श्री साँचा सुमतिनाथ राजेंद्रसूरी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के तत्वावधान एवं आदेश से आयोजित किया गया।

pop ronak

पारणा का लाभ: पारणा का सौभाग्य श्रीमती शांतिदेवी-घेवरचंद जी हरण परिवार (नरता-मदुरै, पैक्साल इलेक्ट्रिकल) को प्राप्त हुआ।

बहुमान का लाभ: तपस्वियों के बहुमान व अभिनंदन का लाभ शाह मीठालाल जी-नैनमल जी संखलेचा परिवार (मेंगलवा-मदुरै, आर.के. इलेक्ट्रिक) ने लिया।

लाभार्थी परिवारों ने पूरे भक्तिभाव के साथ तपस्वियों को विधिवत पारणा आहार ग्रहण कराया तथा उनका भावभीना बहुमान किया।

तपस्या की अनुमोदना और समाजजनों की उपस्थिति
पारणा महोत्सव के दौरान पूरे यतीन्द्र भवन परिसर में आध्यात्मिक और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वी महानुभावों की उग्र तपस्या की बारंबार अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर धर्म-आराधना की मंगलकामना की। इस सामूहिक आयोजन से समाज में त्याग, संयम और तपस्या की भावना को नई प्रेरणा मिली।

विशिष्ट जनों की सहभागिता व आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक मंडलों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्री संघ के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मीठालाल संखलेचा, बगदावरमल हरण, शिवराज भंडारी, रमेशकुमार हरण, रतनचंद संखलेचा।

विजयराज गुलेच्छा, मनोहरमल जैन, सायरमल जैन, हेमराज शाहजी, उत्तमचन्द हरण तथा मुकेश हरण। समारोह के अंत में श्री संघ के ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा ने पधारे हुए सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थी परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।         ( अशोक जीरावला जैन)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *