सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन ने 51 मरीजों का निःशुल्क करवाया घुटना प्रत्यारोपण

सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन ने 51 मरीजों का निःशुल्क करवाया घुटना प्रत्यारोपण
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर ,17 सितम्बर । सामाजिक सरोकारों के तहत बीकानेर के सी. एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर 51 घुटना रोगियों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) करवाया गया। अहमदाबाद स्थित के.डी. अस्पताल में सफल उपचार के बाद जब मरीज बीकानेर वापस लौटे, तो उनके और परिजनों के चेहरों पर राहत व खुशी स्पष्ट दिखाई दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर से अहमदाबाद तक आने-जाने व रहने-खाने की संपूर्ण व्यवस्था
ट्रस्टी स्वयं पहुंचे बीकानेर: घुटना प्रत्यारोपण करवाकर लौटे मरीजों को फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा स्वयं रेल मार्ग से अहमदाबाद से बीकानेर लेकर पहुंचे।

pop ronak

निःशुल्क सुविधाएं: ट्रस्ट द्वारा केवल मरीजों का ऑपरेशन ही निशुल्क नहीं करवाया गया, बल्कि अहमदाबाद में उपचार के दौरान उनके साथ आए परिजनों के रहने, खाने-पीने और बीकानेर-अहमदाबाद के बीच आने-जाने (आवागमन) का पूरा खर्च भी ट्रस्ट ने ही वहन किया।

पूर्व का रिकॉर्ड: फाउंडेशन की ओर से इससे पूर्व भी 117 मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक करवाया जा चुका है।

जरूरतमंदों को स्वस्थ जीवन देना ही मुख्य उद्देश्य
श्रीकिशन मूंधड़ा (मुख्य ट्रस्टी): “फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने का अवसर देना है। घुटने की बीमारी से परेशान मरीजों को फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटते देखना सबसे बड़ी खुशी है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।”

द्वारकाप्रसाद पचीसिया (अध्यक्ष, सी. एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट): “आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। मरीजों को दर्द से राहत मिलना ही इस सेवा कार्य की वास्तविक सार्थकता है।”

मरीजों ने जताया आभार; गणमान्य लोग रहे मौजूद
ऑपरेशन करवाकर लौटे मरीजों ने कहा कि अत्यधिक महंगा उपचार होने के कारण वे निजी अस्पताल का खर्च उठाने में असमर्थ थे। मूंधड़ा फाउंडेशन के सहयोग और संपूर्ण निशुल्क व्यवस्थाओं के कारण उन्हें इस असहनीय दर्द से मुक्ति मिली है।

इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, संतोष आसोपा, पवन पचीसिया, फिजियोथेरेपिस्ट भवानी शंकर, ऋषिराज रामावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।