श्री जैन पब्लिक स्कूल में ‘इंजीनियर्स अभिभावक सम्मान समारोह’ आयोजित

श्री जैन पब्लिक स्कूल में 'इंजीनियर्स अभिभावक सम्मान समारोह' आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को किया याद

बीकानेर ,17 सितम्बर । नवाचार पहल की अपनी समृद्ध परंपरा को बनाए रखते हुए श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS), बीकानेर ने ‘अभियंता दिवस’ (इंजीनियर्स डे) के उपलक्ष्य में भारत रत्न महान इंजीनियर डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए ‘इंजीनियर्स अभिभावक विशेष सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी, व्यवस्थापक विश्वजीत गॉड, एकेडमिक हेड मीना जैन एवं आमंत्रित इंजीनियर अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन, नवकार महामंत्र के उच्चारण, सरस्वती वंदना तथा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य के साथ हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शाला व्यवस्थापक विश्वजीत गॉड ने राष्ट्र निर्माण और तकनीकी विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी अभियंता अभिभावकों का शाला परिवार की ओर से अभिनंदन करते हुए उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

नवाचार विचारों का आदान-प्रदान और रोचक गतिविधियां
अनुभव साझाकरण: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित इंजीनियर अभिभावकों ने कला, कविता व वक्तव्यों के माध्यम से एक स्मार्ट एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

खेल गतिविधियां: अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर सभी में उत्साह व ऊर्जा का संचार किया गया।

स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मानित
शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने कहा, “जहाँ कल्पना केवल संभावनाएँ देखती है, वहीं अभियंता वर्ग अपने कौशल और परिश्रम से उन्हें वास्तविक स्वरूप प्रदान करते हैं।” कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित इंजीनियर अभिभावकों को विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

इस अवसर पर शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने सभी सम्मानित अभिभावकगण को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

adv change on 24 oct 2026