बीकानेर के 9 सरकारी समाचार

बीकानेर के सरकारी समाचार
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 17 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

pop ronak

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि इच्छुक वरिष्ठ नागरिक एवं संस्थाएं अपने प्रस्ताव पूर्ण परिचय एवं विवरण के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्ताव में नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, संपर्क सूत्र तथा पूर्व में प्राप्त सम्मान (जिला/राज्य/अंतरराष्ट्रीय स्तर) और किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण देना होगा। प्रस्ताव 23 सितंबर 2026 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
====
विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, बेटियों को नेतृत्व के लिए किया प्रेरित

बीकानेर, 17 सितंबर। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 अभियान के तहत बुधवार को बीकानेर के बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जोड़ते हुए उन्हें नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अरुणा आचार्य ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश का युवा वर्ग अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार के साथ आगे आएगा। उन्होंने छात्राओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और माइ भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान किया।

जिला सह संयोजक श्री गोपाल जोशी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन नया ज्ञान अर्जित करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करने के बजाय शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

जिला टीम के सदस्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दीपक जोशी ने माइ भारत पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया तथा अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी सृजन शक्ति का प्रतीक है और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

छात्राओं ने अभियान से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और पंजीकरण प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य रामकुमार व्यास, ऋचा जोशी, सीमा बिस्सा, अशोक व्यास, अनिता मोहे भारद्वाज तथा जिला टीम के सदस्य अमरदीप गोदारा, रामकिशन चौधरी और हरिहर राजपुरोहित उपस्थित रहे।
===

दिवेर युद्ध विजय महोत्सव के अवसर पर संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

‘विजय योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप’ विषय पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ओजस्वी विचार

बीकानेर, 17 सितंबर। दिवेर युद्ध विजय महोत्सव के अवसर पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय में ‘विजय योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप’ विषय पर संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 11 प्रतिभागियों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, रण-कौशल एवं प्रशासनिक कुशलता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के प्रतिनिधि रमन कुमार सूद ने महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों तथा दिवेर युद्ध की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर नरेंद्रनाथ ने की। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विक्रमजीत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रोफेसर सुनीता गोयल, डॉ. महेंद्र कुमार थोरी एवं डॉ. इला चारण ने निभाई। कड़े मुकाबले के बाद राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के छात्र निखिल चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय डूंगर महाविद्यालय की छात्रा संजू कंवर ने द्वितीय तथा नेहरू मेमोरियल कॉलेज, हनुमानगढ़ के छात्र कृष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उनकी प्रभावी अभिव्यक्ति एवं ओजस्वी वक्तव्य के लिए सराहा गया।

कार्यक्रम के सफल संयोजन की जिम्मेदारी प्रोफेसर सुखाराम ने निभाई। एनएसएस के जिला संयोजक डॉ. घनश्याम बिठ्ठू की भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता रही। मंच संचालन डॉ. विजय प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति सदस्य डॉ. प्रकाश गर्ग, डॉ. शर्मिला पूनिया, डॉ. शेर सिंह कुड़ी एवं डॉ. महेंद्र सिंह का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुखाराम ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
*****
डूंगर कॉलेज में छात्राओं को महिला अधिकारिता की योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की दी जानकारी

व्याख्यान में उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं कैरियर निर्माण के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान

बीकानेर, 17 सितंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “निदेशालय महिला अधिकारिता की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी एवं कॉलेज शिक्षा में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियां” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुरेंद्र पाल मेघ ने छात्राओं को निदेशालय महिला अधिकारिता की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा में सहायक छात्रवृत्तियों, छात्राओं की आत्मनिर्भरता के लिए संचालित योजनाओं तथा विभिन्न सरकारी नीतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे उपलब्ध योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर स्मिता जैन ने मुख्य वक्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सोनू शिवा ने प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल पुरोहित ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमा राठौड़ ने किया तथा डॉ. पूजा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्राओं की उत्साहपूर्वक उपस्थिति रही। महिला प्रकोष्ठ की संकाय सदस्य डॉ. करबी शाह, आरती गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
=====
मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, लम्पी रोग से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

बीकानेर, 17 सितम्बर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने गुरुवार को गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला बीकानेर तथा नंदनवन गौशाला, दियातरा का औचक निरीक्षण कर लम्पी स्किन रोग की रोकथाम एवं टीकाकरण अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीरमाराम, डॉ. राजेश हर्ष तथा पशुधन निरीक्षक मुकेश यादव भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दोनों गौशालाओं में गौवंश के लम्पी रोग टीकाकरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

गौशाला अध्यक्षों ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम द्वारा गौशालाओं में मौजूद सभी गौवंश का टीकाकरण पूर्ण कर दिया गया है तथा लगातार पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा रही है।

श्रीमती शैलजा पांडे ने गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में स्वच्छता बनाए रखना लम्पी सहित अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने नियमित सफाई, कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव और पशुओं के रहने के स्थान को साफ रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गौशालाओं में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया और बीमार अथवा संदिग्ध पशुओं को अलग रखने की व्यवस्था को परखा। उन्होंने अधिकारियों को लम्पी रोग के संभावित मामलों की पहचान के लिए सघन सर्वेक्षण चलाने तथा प्रत्येक पशु की नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती शैलजा पांडे ने गौवंश को गुड़ खिलाया,और गौशाला संचालकों से पशुओं के चारे, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालन विभाग और गौशाला प्रबंधन से समन्वय बनाकर लम्पी रोग की रोकथाम के लिए सतर्कता और त्वरित कार्रवाई जारी रखने का आह्वान किया।
*****
विकसित भारत–जन सेवा अभियान
पीबीएम अस्पताल एवं नोखा के जोरावरपुरा में आयोजित रक्तदान शिविरों में 170 यूनिट रक्त संग्रहित

बीकानेर, 17 सितंबर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर तथा नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 170 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि एसपी मेडिकल कॉलेज प्रचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. देवेंद्र चौधरी तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया के सान्निध्य में पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। डॉ. नोरंगलाल महावर के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ भी दिलाई गई।

शिविर के दौरान उप निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. राहुल हर्ष, पीबीएम ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरुण भारती, डॉ. प्रेम परिहार, ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुनील जैन, डॉ. शिवराज सिद्ध, डॉ. विभय तंवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक आईईसी मालकोश आचार्य, सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास, ब्लड बैंक की ओर से नर्सिंग अधिकारी अजय शर्मा तथा जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी आदि मौजूद रहे।

तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नोखा में हुआ रक्तदान शिविर
नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल नोखा के प्रभारी डॉ. सुनील बोथरा तथा ब्लड बैंक की ओर से प्रभारी डॉ. कालूराम मेघवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

19 को बेनीसर तथा लूणकरणसर में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर
डॉ. साध ने बताया कि विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 15 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को भी दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इनमें एक रक्तदान शिविर श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर ग्राम पंचायत में तथा दूसरा शिविर तेरापंथ युवक भवन, श्रीलूणकरणसर में आयोजित होगा।

============

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा आयुर्वेदिक जीवनशैली व स्वास्थ्य मार्गदर्शन
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय में गर्भ संस्कार इकाई एवं नियमित टीकाकरण सत्र शुरू

बीकानेर, 17 सितम्बर।गोगागेट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भ संस्कार इकाई एवं टीकाकरण सत्र का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत, उप निदेशक डॉ. पवन कुमार पारीक तथा उपाधीक्षक डॉ. ज्योति चावला ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर आंचल प्रसूता केन्द्र की ओर से गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार की निःशुल्क किट अतिथियों द्वारा वितरित की गई।

जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवाचार के रूप में चिकित्सालय में प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को टीकाकरण सत्र प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं टीकाकरण सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

डॉ. कुसुम शर्मा ने गर्भ संस्कार विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि नवस्थापित गर्भ संस्कार इकाई में प्रत्येक गुरुवार को गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, दिनचर्या, आयुर्वेदिक जीवनशैली, आहार-विहार तथा योगाभ्यास के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इकाई का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए आवश्यक जागरूकता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में स्वस्थ मां एवं स्वस्थ संतान के निर्माण के माध्यम से स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन आंचल प्रसूता प्रभारी एवं प्रसूति तथा स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रेणुबाला स्वामी, डॉ. राज क्रिन्ति, डॉ. संजू शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रभारी, चिकित्सालय के कर्मचारी एवं गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।
======
विकसित भारत–जन सेवा अभियान
पीबीएम अस्पताल एवं नोखा के जोरावरपुरा में आयोजित रक्तदान शिविरों में 170 यूनिट रक्त संग्रहित

बीकानेर, 17 सितंबर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर तथा नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 170 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि एसपी मेडिकल कॉलेज प्रचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. देवेंद्र चौधरी तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया के सान्निध्य में पीबीएम अस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। डॉ. नोरंगलाल महावर के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ भी दिलाई गई।

शिविर के दौरान उप निदेशक, बीकानेर जोन डॉ. राहुल हर्ष, पीबीएम ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरुण भारती, डॉ. प्रेम परिहार, ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुनील जैन, डॉ. शिवराज सिद्ध, डॉ. विभय तंवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक आईईसी मालकोश आचार्य, सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास, ब्लड बैंक की ओर से नर्सिंग अधिकारी अजय शर्मा तथा जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी, ईशान शर्मा आदि मौजूद रहे।

तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नोखा में हुआ रक्तदान शिविर
नोखा के तेरापंथ भवन, जोरावरपुरा में तेरापंथ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला अस्पताल नोखा के प्रभारी डॉ. सुनील बोथरा तथा ब्लड बैंक की ओर से प्रभारी डॉ. कालूराम मेघवाल के नेतृत्व में किया गया। शिविर में युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

19 को बेनीसर तथा लूणकरणसर में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर
डॉ. साध ने बताया कि विकसित भारत–जन सेवा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 15 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनि834वार को भी दो स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इनमें एक रक्तदान शिविर श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर ग्राम पंचायत में तथा दूसरा शिविर तेरापंथ युवक भवन, श्रीलूणकरणसर में आयोजित होगा।

================

एसकेआरएयू- विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

बीकानेर,17 सितंबर। एसकेआरएयू के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा कृषि महाविद्यालय, बीकानेर में गुरुवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय एवं कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के शिक्षकों , कर्मचारियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
निदेशक छात्र कल्याण डॉ एच एल देशवाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव के बारे में जानकारी दी तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया।

कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि नशा मुक्त समाज की प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। युवाओं को इसके लिए प्रोएक्टिव होकर अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन, ने कहा कि नशा देश के भविष्य को संकट में डाल सकता है। विद्यार्थी स्वयं नशे से बचें तथा दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. राजेश कुमार वर्मा, ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई ।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार, डॉ अरविन्द झाझडिया, डॉ. विवेक व्यास, डॉ. ममता सिंह, डॉ. कुलदीप शिंदे, डॉ. रूपेश मीना एवं डॉ. रामेश्वर जांगू सहित कृषि विश्विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संचालन डॉ. शंकर लाल द्वारा किया गया। डॉ. चंद्र प्रकाश मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।