एसपी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग का छापा

एसपी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग का छापा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • आयुर्वेद डॉक्टर एलोपैथी से कर रहे थे पाइल्स का इलाज

बीकानेर ,17 सितम्बर । बीकानेर के सरदार पटेल (SP) मेडिकल कॉलेज के समीप बिना अनुमति एवं पंजीकरण के संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल (‘जनता पाइल्स क्लिनिक’) पर चिकित्सा विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में आयुर्वेद डॉक्टर मरीजों का एलोपैथी पद्धति से बवासीर (पाइल्स) का इलाज और ऑपरेशन करते पकड़े गए। इसके अलावा क्लिनिक परिसर में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब का संचालन भी पाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन; हनुमानगढ़ में भी समानांतर कार्रवाई
अवैध नेटवर्क: स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह क्लिनिक एक नेटवर्क (चैन) का हिस्सा है, जो प्रदेश के कई जिलों में संचालित हो रहा है। बीकानेर के साथ-साथ आज हनुमानगढ़ स्थित इसी क्लिनिक पर भी विभागीय टीम ने छापेमारी की है।

pop ronak

मरीजों का शोषण: संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मरीजों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। क्लिनिक में योग्य एमबीबीएस/सर्जन डॉक्टरों की अनुपस्थिति में आयुर्वेदिक डॉक्टर मरीजों को ऑपरेशन के लिए तैयार कर रहे थे और स्वयं ही शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) अंजाम दे रहे थे।

क्लिनिक सीज, एफआईआर और ड्रग विभाग की पृथक कार्रवाई
चिकित्सा विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है:

विभागीय कार्रवाई: क्लिनिक संचालन के वैध दस्तावेज, चिकित्सकों की योग्यता और क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के मानकों की कमी पाए जाने पर बीकानेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

ड्रग इंस्पेक्टर की जांच: बिना लाइसेंस चल रही दवाओं की दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुराने मरीजों का ब्यौरा: विभाग अब उन मरीजों का रिकॉर्ड खंगाल रहा है, जिनके हाल ही में यहां ऑपरेशन हुए हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति का आकलन किया जा सके।