मेयर चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस पार्षद मनोज बिश्नोई को BDA का नोटिस

पार्षद मनोज बिश्नोई
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • ‘होटल शौर्य 3.0’ पर 2 दिन में कार्रवाई की चेतावनी

बीकानेर ,17 सितम्बर । बीकानेर नगर निगम में महापौर (मेयर) चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) ने वार्ड संख्या 35 से कांग्रेस पार्षद मनोज बिश्नोई को उनके रानी बाजार स्थित ‘होटल शौर्य 3.0’ के अवैध निर्माण को लेकर एक नया नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने नोटिस प्राप्ति के 2 दिनों के भीतर निर्माण स्वीकृति और स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ध्वस्तीकरण या सीलिंग की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन का आरोप; मांगे दस्तावेज

pop ronak

BDA का रुख: प्राधिकरण के अनुसार रानी बाजार स्थित होटल का निर्माण प्रथम दृष्ट्या भवन उप-नियमों (Building Bylaws) के विपरीत पाया गया है। इससे पूर्व 9 फरवरी को भी भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण स्वीकृति व स्वीकृत मानचित्र की प्रतियां जमा कराने हेतु नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर यह 2 दिन की अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

पूर्व का संदर्भ: मनोज बिश्नोई पूर्व में निर्दलीय पार्षद रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ‘खेजड़ी आंदोलन’ में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उस दौरान भी उनके होटल को लेकर प्रशासनिक नोटिस जारी किए गए थे।

पार्षद का पलटवार: “दबाव में नहीं आएंगे, यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास”
नोटिस जारी होने के बाद पार्षद मनोज बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
राजनीतिक दबाव का आरोप: बिश्नोई ने कहा कि मेयर चुनाव के इस नाजुक मोड़ पर विपक्ष को डराने और दबाव बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो “लोकतंत्र की हत्या का प्रयास” है।

कड़ा रुख: उन्होंने स्पष्ट किया कि होटल में कोई अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित नहीं होती है। वे किसी भी प्रशासनिक दबाव में नहीं आएंगे और यदि दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।