बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा,अनिल कल्ला 50 वोट पाकर बने नए महापौर; देहात की 4 नगरपालिकाओं में भाजपा का परचम

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर बना
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 21 सितम्बर । बीकानेर नगर निगम महापौर (मेयर) चुनाव के नतीजों ने स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सोमवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद आए आधिकारिक परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला 50 वोट हासिल कर बीकानेर के पांचवें महापौर चुन लिए गए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही निगम परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और गाजे-बाजे के साथ विजय रैली निकाली गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से अनिल कल्ला ने दर्ज की बड़ी जीत
80 सदस्यीय बीकानेर नगर निगम में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 था। चुनाव में कांग्रेस के पास अपने 42 पार्षद थे, लेकिन अनिल कल्ला ने रणनीति के तहत निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करते हुए 50 वोटों के साथ एकतरफा जीत दर्ज की।

pop ronak

कौन हैं बीकानेर के नए महापौर अनिल कल्ला?
अनिल कल्ला कांग्रेस के वरिष्ठ व जमीनी नेता हैं। वे राजस्थान सरकार के पूर्व कद्दावर मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं। बीकानेर के पांचवें महापौर के रूप में कमान संभालने के बाद उन्होंने शहर के संतुलित विकास और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकता बताया। अनिल कल्ला बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 73 से पार्षद चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा के दीपक पारीक को हराकर पार्षद पद का चुनाव जीता था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

वे जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) बीकानेर के महासचिव हैं और पिछले 33 वर्षों से पार्टी में एक सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। वे राजस्थान सरकार के पूर्व वरिष्ठ मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं।

सामाजिक योगदान
अनिल कल्ला ‘राजीव यूथ क्लब’ के अध्यक्ष हैं और बीकानेर में युवा कल्याण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का लगातार संचालन करते हैं। वे कैंसर पीड़ितों की सहायता करने वाली संस्था के साथ वॉलंटियर के रूप में भी जुड़े हुए हैं।

बीकानेर देहात की 4 नगरपालिकाओं में खिला ‘कमल’
एक ओर जहां शहर में कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं नगर निकाय चुनावों में भाजपा बीकानेर देहात ने शानदार प्रदर्शन किया है। देहात की 7 नगरपालिकाओं में से 4 प्रमुख नगरपालिकाओं—लूणकरणसर, नापासर, श्रीडूंगरगढ़ एवं खाजूवाला—में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर अपना बोर्ड बनाया है।

लूणकरणसर नगरपालिका
भाजपा के चंद्रमोहन ने रचा इतिहास कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के गृह विधानसभा क्षेत्र लूणकरणसर में पहली बार गठित नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एतिहासिक सफलता हासिल की है।

ऐतिहासिक बोर्ड
लूणकरणसर नगर पालिका के इतिहास में पहली बार भाजपा का बोर्ड बना है। चुनावी नतीजा: कुल 35 वार्डों में से भाजपा ने 23 वार्डों में जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के चंद्रमोहन ने 23 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेशनाथ को 12 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

केंद्रीय मंत्री व विधायकों का मार्गदर्शन
पंचारिया ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विधायक विश्वनाथ मेघवाल के मार्गदर्शन को जीत का श्रेय देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।