लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती पर 21 मंदिरों में विशेष पूजन व भोग प्रसाद वितरण
लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती पर 21 मंदिरों में विशेष पूजन व भोग प्रसाद वितरण



- पुजारियों का आध्यात्मिक व आदर्श दंपत्ति सम्मान से अभिनंदन
बीकानेर, 21 सितम्बर । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा, सनातन सेवा ग्रुप तथा श्री विप्र महासभा के संयुक्त तत्वावधान में पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगुवाई में जारी 44वें पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के तहत भाद्रपद मास की दशमी तिथि पर लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर व जिले के 21 मंदिरों में विशेष पूजन, श्रृंगार, महाभोग एवं प्रसाद वितरण का दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।


21 पुजारियों को मिला आध्यात्मिक व आदर्श दंपत्ति सम्मान


अनुष्ठान के अंतर्गत सनातन परंपरा और देव-सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 मंदिरों के पुजारियों को पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा व राष्ट्रीय संयोजक, श्री विप्र महासभा) द्वारा अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भव्य रूप से ‘आध्यात्मिक व आदर्श दंपत्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले पुजारियों में गोविंद भार्गव, दिनेश पांडे, श्याम सुंदर सेवग, सरजू राम पुरोहित, सुमित पुरोहित, श्याम सुंदर स्वामी, रामेश्वर सेन, अशोक गहलोत, मोहित गहलोत, रामदेव स्वामी तथा शिव शंकर शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इन प्रमुख 21 मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर, पब्लिक पार्क स्थित शनिश्चर मंदिर परिसर का रामदेव मंदिर, पवनपुरी रामदेव मंदिर, हनुमान हत्था रामदेव मंदिर, राजकीय मुद्रणालय हनुमान हत्था रामदेव मंदिर, पुरानी गिन्नानी, जेलवेल, बड़ा बाजार, स्टेशन रोड, दरगड़ मोहल्ला, छबेली घाटी सांवलसर गुफा के पास स्थित रामदेव मंदिर, बागीनाडा मंदिर तथा सूरदासानी बगीची स्थित रामदेव मंदिर सहित जिले के 21 प्रमुख मंदिरों में विशेष श्रृंगार, आरती और भोग-प्रसाद का आयोजन किया गया।
20 हज़ार श्रद्धालुओं ने लिया राष्ट्रीय व सनातन सेवा का संकल्प
पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की अगुवाई में चलाए जा रहे इस वर्षपर्यंत अनुष्ठान के तहत विभिन्न मंदिरों में संकल्प और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संकल्प प्रपत्र वितरण
आयोजन के दौरान लगभग 20 हज़ार श्रद्धालुओं को संकल्प प्रपत्र प्रदान कर अनुष्ठान से जोड़ा गया। इसके अंतर्गत स्त्री, पुरुष, युवा, युवती व बच्चों को अपनी सामर्थ्य अनुसार राष्ट्रीय एवं सनातन सेवा कार्यों में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
प्रथम चरण में 1 लाख प्रपत्र
आयोजकों ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 1 लाख संकल्प-शपथ पत्र तैयार किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर वितरित कर जनमानस को प्रेरित किया जा रहा है।
वर्षपर्यंत जारी रहेंगे अनुष्ठान
यह अनुष्ठान पुजारियों व क्षेत्रवार प्रभारियों के माध्यम से पूरे वर्ष आयोजित होंगे, जिनमें सनातन पंचांग के विशेष पर्वों को ‘सनातन उत्सव’ के रूप में संतों एवं पुजारियों के पावन सानिध्य में मनाया जाएगा।
समारोह में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार सिंह, विनय शर्मा, गिरधर लाल तिवाड़ी, राजेंद्र तिवाड़ी, शिव पारीक, विपिन शर्मा, आयुषी, अश्वनी, प्रवीण दाधीच, शंकर लाल जोशी, जीतूराम भाटी, सीताराम पंवार, रामचंद्र भाटी, शांति देवी, नीरज कुमार सेन, दिशा तथा मदनलाल पुरोहित काका, नवल कल्ला, अशोक सोनी, जेठमल गहलोत, बलदेव व्यास, शिवप्रकाश व्यास, रतन तम्बोली, चांद भा श्रीमाली, सुरेंद्र जोशी, रामदेव सेवग, डॉ. एस.पी. पुरोहित, केदार नाथ जोशी, बद्री लाल व्यास, श्यामसिंह चारण, कृष्ण कुमार कल्ला, महेश पारीक, राजेंद्र गहलोत, निर्मल मीमानी, मेघराज तिवारी, ओम शंकर तिवाड़ी, विजय शंकर तिवाड़ी और प्रेम रतन तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभाई।
